
IND vs PAK, T20 World Cup 2026, R Premdasa Stadium Weather: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मैच को लेकर उत्साह चरम पर है, लेकिन कोलंबो मौसम अपडेट (Colombo Weather Update) ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं क्योंकि 15 फरवरी को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच जोरदार टक्कर से पहले श्रीलंका मौसम विभाग (Sri Lanka Meteorological Department) के ताजा अनुमान ने चिंता बढ़ा दी है। विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बनने की संभावना है, जिससे मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है।
मैच वाली शाम को लेकर वेदर फोरकास्ट (Weather Forecast) वेबसाइट्स का कहना है कि शाम 6 से 8 बजे के बीच बारिश की भारी आशंका है। अगर इंद्रदेव मेहरबान नहीं हुए, तो अंपायरों (Umpires) को मैच रद्द करने का फैसला लेना पड़ सकता है, ऐसी स्थिति में दोनों टीमों को 1-1 अंक (1-1 Point) बांटकर ही संतोष करना होगा।
मैच रद्द होने पर किसका कटेगा पत्ता?
अगर बारिश की वजह से यह मुकाबला बेनतीजा रहता है, तो सुपर-8 (Super-8) की रेस में समीकरण कुछ इस तरह बदलेंगे:
भारत और पाकिस्तान को फायदा: वर्तमान में दोनों टीमों के पास 4-4 अंक हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मैच रद्द होने की स्थिति में टीम इंडिया (Team India) और पाकिस्तान के 5-5 अंक हो जाएंगे, जो उन्हें सीधे अगले दौर में सुरक्षित एंट्री दिला देंगे।
USA और नीदरलैंड को नुकसान: इन दोनों टीमों के पास फिलहाल 2-2 अंक हैं और केवल एक मैच बचा है। अगर भारत-पाक मैच रद्द होता है, तो ये टीमें अपना आखिरी मैच जीतकर भी अधिकतम 4 अंक तक ही पहुंच पाएंगी, जिससे उनका सफर यहीं खत्म हो जाएगा।
अमेरिकी के पास अगले राउंड में जगह बनाने का मौका
यदि 15 फरवरी को नतीजा निकलता है, तो हारने वाली टीम के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। खास तौर पर अगर पाकिस्तान हारता है और उधर अमेरिका (USA) अपने आखिरी मैच में नामीबिया (Namibia) को हरा देता है, तो अमेरिकी टीम के पास लगातार दूसरी बार अगले राउंड में जगह बनाने का सुनहरा मौका होगा।






