Sunday, February 15, 2026
CricketIndiaTrending

सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया के प्लेइंग 11 का किया ऐलान, इन 2 खिलाड़ियों की छुट्टी!

सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया के प्लेइंग 11 का किया ऐलान, इन 2 खिलाड़ियों की छुट्टी!
सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया के प्लेइंग 11 का किया ऐलान, इन 2 खिलाड़ियों की छुट्टी!

Suryakumar Yadav hints on Team India Playing XI: भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का महामुकाबला कल कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. भारत और पाकिस्तान के कप्तान ने इस मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कई मामलो पर खुलकर अपनी राय रखी. भारतीय टीम (Team India) के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने भारत और पाकिस्तान मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 पर भी हिंट दिया है.

भारत और पाकिस्तान मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव तय है, ये भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने साफ कर दिया है. सूर्यकुमार यादव ने बताया है कि टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव होने तय हैं.

Suryakumar Yadav ने बताया टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में क्या होगा बदलाव

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात की पुष्टि की है कि अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव की टीम इंडिया में शामिल किया जाएगा. सूर्यकुमार यादव से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि क्या अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव, पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे? तो इसके जवाब में सूर्यकुमार यादव ने कहा कि

“आप कह रहे हैं तो खिला देंगे.”

सूर्यकुमार यादव के इस बयान से साफ है कि ये दोनों ही खिलाड़ी कल पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरने वाले हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों का रिकॉर्ड पिछले कुछ समय में पाकिस्तान के खिलाफ बेहद शानदार रहा है.

पाकिस्तान के खिलाफ इन 2 खिलाड़ियों की होगी छुट्टी

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के बयान से साफ है कि अगर भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव की टीम इंडिया में एंट्री होती है, तो 2 खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 से बाहर बैठना होगा. अभिषेक शर्मा को अगर बतौर ओपनर टीम में शामिल किया जाता है, तो उनकी जगह पर प्लेइंग 11 में शामिल किए गए संजू सैमसन को बाहर किया जा सकता है.

वहीं कुलदीप यादव के लिए प्लेइंग 11 में जगह बनाने के लिए अर्शदीप सिंह को पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग 11 से बाहर बैठना होगा. भारतीय टीम एक बदलाव और कर सकती है, रिंकू सिंह या शिवम दुबे में से किसी एक की जगह पर वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग 11 में जगह दिया जा सकता है, लेकिन इसकी सम्भावना बेहद कम है.

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की सम्भावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply