
Amit Shah Reply to Rahul Gandhi on Trade Deal: भारत-यूएस के बीच हुई ट्रेड डील को देश के हितों के खिलाफ बताने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ गृह मंत्री अमित शाह पर पलटवार किया है. पुदुचेरी में आयोजित एक जनसभा में बोलते हुए गृह मंत्री ने कहा, नरेंद्र मोदी जी ने यूरोपियन यूनियन और इंग्लैंड के साथ दो फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किए. इसके साथ ही अमेरिका के साथ भी ट्रेड डील की गई है. इन सब डील से हमारे देश के मछुआरों को सबसे ज़्यादा फायदा होने वाला है. राहुल गांधी देश के मछुआरों और किसानों को गुमराह करना चाहते हैं. वे झूठ बोलकर भ्रांति फैलाना चाहते हैं.
‘राहुल जी, ट्रेड डील की बारीकियों को ध्यान से देखिए’
कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, ‘आज मैं इस मंच से राहुल गांधी को जवाब देना चाहता हूं. राहुल जी, ट्रेड डील और FTA की बारीकियों को ध्यान से देखिए. मोदी जी ने देश के किसानों और पशुपालकों को 100% प्रोटेक्शन देने का काम किया है. इस FTA और ट्रेड डील से हमारे किसानों का कोई नुकसान नहीं होने वाला है.’
‘मनमोहन सिंह की सरकार में किसानों का नुकसान हुआ’
पूर्व की मनमोहन सिंह के कार्यकाल का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा, ‘नुकसान आपके मनमोहन सिंह जी की सरकार के समय किसानों का हुआ था. कई ऐसे वैश्विक समझौते किए गए, जिनमें किसानों के हितों को बेच दिया गया था. मोदी जी ने किसानों, पशुपालन करने वाले बहनों-भाइयों और मछुआरों का शत-प्रतिशत प्रोटेक्शन करने का काम किया है.’
‘राहुल गांधी की नीति- झूठ बोलो, जोर से बोलो’
विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए शाह बोले, ‘राहुल गांधी जी की नीति है – झूठ बोलो, ज़ोर से बोलो. सार्वजनिक रूप से बोलो और बार-बार बोलो. मगर राहुल गांधी, इस देश की जनता आपकी झूठ वाली मैन्युफैक्चरिंग की फैक्ट्री को पहचान गई है. मैं एक बार फिर से कहता हूं. 2029 में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा-नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार बनने वाली है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आपकी बारी नहीं आने वाली है.’



