Saturday, February 14, 2026
Cricket

पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा खेलेंगे या नहीं? भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कर दिया ये ऐलान

पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा खेलेंगे या नहीं? भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कर दिया ये ऐलान
पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा खेलेंगे या नहीं? भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कर दिया ये ऐलान

Suryakumar Yadav on Abhishek Sharma: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में कल भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच मुकाबला खेला जाना है. इस मैच से पहले 1 फरवरी से 10 फरवरी तक बॉयकॉट का जमकर ड्रामा किया, लेकिन अंत में आईसीसी के हंटर से बचने के लिए पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) ने खुद ही भारत के खिलाफ खेलने की हामी भर दी. अब आखिरकार भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है.

भारत और पाकिस्तान के बीच इस मैच से पहले एक बुरी खबर सामने आ रही, टीम इंडिया (Team India) के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) पेट की बीमारी की वजह से पिछला मैच नही खेल सके थे और अब एक बार फिर उनके खेलने को लेकर सवाल उठ रहा है. इसका जवाब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया है.

पाकिस्तान के खिलाफ Abhishek Sharma खेलेंगे या नहीं?

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को लेकर सवाल किया गया कि क्या वो पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे? इस पर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा कि

“अभिषेक शर्मा, पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे और इससे भारतीय टीम को काफी बूस्ट मिलेगा.”

वहीं भारत और पाकिस्तान के मैच के दबाव पर सूर्यकुमार यादव ने कहा कि

“हमेशा दबाव होता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। भारत-पाकिस्तान मैच एक खास मौका होता है. भले ही हम कितना कहें कि यह दूसरा मैच है, लेकिन दबाव में रहना मानवीय स्वभाव है क्योंकि यह कोई आम खेल नहीं है. हम ऐसे खेल अक्सर नहीं खेलते. इसलिए दबाव हमेशा बना रहता है.”

Abhishek Sharma कर देते हैं मैच को एकतरफा

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को हमेशा ही मैच को एकतरफा करने के लिए जाना जाता है. अभिषेक शर्मा पहले ही गेंद से बड़े शॉट लगाते हैं और लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं. अभिषेक शर्मा अगर 5 ओवर तक भी बल्लेबाजी कर जाते हैं, तो मैच को एकतरफा बना देते हैं.

अभिषेक शर्मा ने अब तक भारत के लिए 39 टी20 मैच खेले हैं, इस दौरान 39 टी20 मैचों की 38 पारियों में 36 की औसत और 194.45 के स्ट्राइक रेट से 1297 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 135 रनों का है. अभिषेक शर्मा, भारत के लिए 2 शतक और 8 अर्द्धशतक जड़ चुके हैं.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply