Saturday, February 14, 2026
IndiaTrending

वैलेंटाइन डे के दिन पहले प्रेमिका को मारी गोली, फिर कार में खुद की उडाई खोपडी!..

वैलेंटाइन डे के दिन पहले प्रेमिका को मारी गोली, फिर कार में खुद की उडाई खोपडी!..
वैलेंटाइन डे के दिन पहले प्रेमिका को मारी गोली, फिर कार में खुद की उडाई खोपडी!..

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में वैलेंटाइन डे के दिन दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में एक गाड़ी के अंदर प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार दी। इसके बाद प्रेमी ने खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं।

बताया जा रहा है कि मृतक युवक दिल्ली के त्रिलोकपुरी के रहने वाला है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मृतका सेक्टर-47 की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-107 रोड की घटना है।

थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे के बाद एक कार के भीतर युवक और युवती के शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस को शुरुआती जांच में युवक के हाथ में पिस्टल मिली है, जिसके आधार पर युवती को गोली मारने के बाद युवक की तरफ से खुदकुशी किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने साफ किया है कि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

नोएडा सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची
पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-39 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कार को खोलकर देखा तो अंदर युवक-युवती के शव पड़े थे। इस दृश्य के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। नोएडा पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस जांच में जुटी
अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि गोली किस परिस्थिति में चली। मौत का समय क्या है और घटनाक्रम में कोई दूसरा एंगल तो नहीं। फिलहाल, पुलिस मृतक युवक-युवती की पहचान, उनके आपसी संबंध, कार कहां से आई और घटना से पहले की गतिविधियों की जानकारी जुटाने में लगी है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि पूरा घटनाक्रम सामने आ सके।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply