Saturday, February 14, 2026
IndiaTrending

8 लोगों का कातिल निकला कमरुद्दीन, जिन्न का डर दिखा लूटरी महिलाओं की इज्जत!..

8 लोगों का कातिल निकला कमरुद्दीन, जिन्न का डर दिखा लूटरी महिलाओं की इज्जत!..
8 लोगों का कातिल निकला कमरुद्दीन, जिन्न का डर दिखा लूटरी महिलाओं की इज्जत!..

पश्चिमी दिल्ली। दिल्ली के पश्चिम विहार ईस्ट थाना क्षेत्र स्थित पीरागढ़ी थाना क्षेत्र में कार में तीन शव मिलने के मामले में हर दिन चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं।

झाड़-फूंक करने वाले हत्यारोपी कमरुद्दीन से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि उसने यूपी, हरियाणा, दिल्ली सहित कई राज्यों में जिन्न का दर दिखाकर महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए हैं। वह धनवर्षा के लिए जिन्न से मिलाने के नाम परिवार की महिला को कमरे में अकेले लेकर जाता था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं, जांच में यह भी पता चला है कि झाड़ फूंक के झांसे में आने वाले आठ लोगों की वह अब तक हत्या कर चुका है।

मोबाइल की हुई फोरेंसिक जांच
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि इस घटना में मारी गई महिला लक्ष्मी के मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच की गई तो पुलिस को फोन से कई लड़कियों और महिलाओं की ऐसी तस्वीरें मिली हैं, जिनमें वे झाड़-फूंक या जादू टोना कराने की मुद्रा में बैठी हैं। उनके बाल खुले थे और उनके हाथों में निजी विवरण लिखे कागज थे।

वहीं, जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि आरोपित कमरुद्दीन ग्राहकों के सामने शर्त रखता था कि धनवर्षा के लिए परिवार की किसी लंबी और सुंदर महिला का चयन जिन्न करेगा। धन प्राप्ति के लिए उस महिला को जिन्न के साथ शारीरिक संपर्क स्थापित करना होगा। इस बीच महिला अपने साथ फोन लेकर नहीं जा सकती थी, यदि फोन है तो उसे फ्लाइट मोड में रखना होता था।

महिलाओं को डराता था कमरुद्दीन
वह पीड़ितों को डराता था कि यह संपर्क जिन्न द्वारा अदृश्य रूप में किया जाएगा और महिला को इसका शारीरिक पता भी नहीं चलेगा। इसके बाद धनप्राप्ति नहीं होने पर वह महिला के स्वास्थ्य या किसी जानवर जैसे कुत्ता या बिल्ली के काटने का बहाना बनाकर जिन्न के नाराज होने का डर दिखा अनुष्ठान दोबारा करने के नाम पर दोबारा रकम ठगता था।

पुलिस सूत्रों की मानें तो उसने दिल्ली, यूपी हरियाणा, राजस्थान सहित कई राज्यों में दर्जनो परिवारों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस अब ऐसे परिवारों की पहचान करने में जुट गई है।

पूछताछ के दौरान कमरुद्दीन ने अब तक कुल आठ लोगों की हत्या किए जाने की बात कुबूल की है। इनमें दिल्ली के पीरागढ़ी का ताजा मामला, फिरोजाबाद और राजस्थान के मामले शामिल हैं। आरोपी फिलहाल पांच दिन की पुलिस रिमांड पर है। पुलिस उसके इस अंतरराज्यीय नेटवर्क को खंगालने के लिए राजस्थान और उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क साधा है।

लड्डू में मिलाई गई थी सल्फास
उपायुक्त ने बताया कि जांच में पता चला है कि पीरागढ़ी मामले में रणधीर, शिव नरेश और लक्ष्मी ने जिस लड्डू को खाया था उसमें सल्फास (एल्युमीनियम फास्फेट) और काफी मात्रा में नींद की गोलियां मिली थी। सल्फास एक प्रतिबंधित कीटनाशक है, जिसका उपयोग केवल विशेष अनुमति पर ही किया जा सकता है।

दिल्ली पुलिस अब फिरोजाबाद के उस सप्लायर को ढूंढ रही है, जिसने आरोपी को सल्फास उपलब्ध कराई थी। पुलिस की एक विशेष टीम फिरोजाबाद में डेरा डाले हुए है और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

ठगी की अर्जित संपत्ति को कुर्क करेगी दिल्ली पुलिस
आरोपी खुद को एक चमत्कारी हकीम और बिना टांके की सर्जरी करने वाला डॉक्टर भी बताता था। जब लोग उसके पास इलाज के लिए पहुंचते थे तो वह दावा करता था कि वह तांत्रिक शक्ति से बिना किसी चीर-फाड़ के जटिल आपरेशन कर सकता है और इसके लिए आने वालों से सात हजार रुपये वसूलता था।

इसी काली कमाई और ठगी के पैसों से उसने फिरोजाबाद में प्लॉट और एक भव्य मैरिज हाल जैसी बेनामी संपत्तियां खड़ी की हैं। दिल्ली पुलिस का मुख्य फोकस अब इन संपत्तियों को कुर्क करने पर है। पुलिस यह सुनिश्चित करना चाहती है कि अपराध से अर्जित एक-एक पैसा जब्त किया जाए।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply