Saturday, February 14, 2026
CricketIndiaTrending

अभिषेक की वापसी, संजू और अर्शदीप बाहर, पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 आई सामने

अभिषेक की वापसी, संजू और अर्शदीप बाहर, पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 आई सामने
अभिषेक की वापसी, संजू और अर्शदीप बाहर, पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 आई सामने

Team India playing Xi against Pakistan: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में 15 फरवरी को भारत का सामना पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीम से 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा में खेला जाना है. भारतीय टीम (Team India) इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है. भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में श्रीलंका पहुंच चुकी है. भारतीय टीम इस मैच की प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है.

भारतीय टीम से अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) वाले मैच से आराम दिया जा सकता है, वहीं अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अभिषेक शर्मा को पिछले मैच से आराम दिया गया था.

Team India में हो सकती है अभिषेक शर्मा की एंट्री

भारतीय टीम (Team India) के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने यूएसए के खिलाफ मैच में सिर्फ 1 गेंद खेला था, वहीं उसके बाद दूसरा मैच जो नामीबिया के खिलाफ खेला गया था, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया था. अभिषेक शर्मा को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, लेकिन वो डिस्चार्ज होकर टीम इंडिया से जुड़ गए हैं और टीम के साथ श्रीलंका पहुंच चुके हैं.

हालांकि अभी तक उनका खेलना तय नही है, क्योंकि अभिषेक शर्मा को लेकर टीम इंडिया (Team India) आगे के मैचों में कोई रिस्क नही लेना चाहती है. इसी वजह से जब तक वो पूरी तरह से फिट नही होते हैं, उन्हें टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में शामिल नही किया जाएगा. ऐसे में संजू सैमसन (Sanju Samson) ही खेलते नजर आ सकते हैं, लेकिन अगर अभिषेक शर्मा पूरी तरह से फिट हैं, तो उन्हें टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है.

संजू सैमसन और अर्शदीप सिंह को किया जा सकता है Team India से बाहर

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन को अभिषेक शर्मा के फिट होने पर टीम इंडिया से बाहर किया जा सकता है, पिछले मैच में संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन किया था और 8 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली थी, इस दौरान शुरुआती 3 गेंदे डॉट खेलने के बाद संजू सैमसन ने अगले 4 गेंदों में 3 चक्के और 1 चौके जड़े थे. वहीं उसके बाद अगली गेंद पर वो आउट हुए. ऐसे में अगर अभिषेक शर्मा फिट नही हैं, तो संजू सैमसन ही पारी की शुरुआत करते नजर आने वाले हैं, जबकि अभिषेक के फिट होने पर संजू को बाहर किया जा सकता है.

वहीं दूसरा बदलाव टीम इंडिया में अर्शदीप सिंह को लेकर किया जा सकता है. कोलंबो की पिच स्पिनरों की मददगार होगी, ऐसे में भारतीय टीम अर्शदीप सिंह की जगह पाकिस्तान के सबसे बड़े दुश्मन कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है.

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया की सम्भावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा/संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply