Saturday, February 14, 2026
Gazab

जीते जी मर गया पति: दुल्हन ने सुहागरात पर दी ऐसी धमकी, भागते हुए पहुंचा थाने!..

जीते जी मर गया पति: दुल्हन ने सुहागरात पर दी ऐसी धमकी, भागते हुए पहुंचा थाने!..
जीते जी मर गया पति: दुल्हन ने सुहागरात पर दी ऐसी धमकी, भागते हुए पहुंचा थाने!..

कानपुर: यह सिर्फ एक शादी की कहानी नहीं, बल्कि भरोसे के टूटने, डर और असमंजस की परतों में उलझी एक दास्तान है। कानपुर देहात के साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 23 नवंबर को सात फेरे लेकर शुरू हुई नई जिंदगी की पटकथा कुछ ही घंटों में बदल गई। विदाई के बाद जब दुल्हन ससुराल पहुंची, तो सुहागरात पर उसने पति से दूरी बनाए रखने की बात कह दी। उस एक वाक्य ने दूल्हे के सपनों को जैसे विराम दे दिया।

कासगंज
भीतर-ही-भीतर घुटता रहा पति
युवक के मुताबिक, शादी के बाद से ही पत्नी अपने प्रेमी के पास जाने की जिद पर अड़ी रही। ढाई महीने तक वह चुपचाप हालात समझने की कोशिश करता रहा। परिवार की इज्जत, रिश्तों की मर्यादा और समाज की नजरों के बीच वह भीतर-ही-भीतर घुटता रहा।

पत्नी ने की फांसी लगाने की कोशिश
बीते बुधवार को जब उसने एक बार फिर बातचीत से बात सुलझाने की कोशिश की, तो माहौल और बिगड़ गया। आरोप है कि पत्नी ने जान देने की धमकी दी और खुद को कमरे में बंद कर लिया। कुछ ही पलों में दरवाजे के भीतर फंदा लगाने की कोशिश की गई। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। परिवार ने दरवाजा तोड़कर किसी तरह उसे बचाया।

पति पहुंचा थाने, मांगी मदद
इस घटना से घबराया युवक गुरुवार को थाने पहुंचा। उसने पुलिस को पूरी आपबीती बताई और कथित धमकियों के कुछ प्रमाण भी सौंपे। थाना प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों को बुलाया गया है और आपसी सहमति से समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply