
रंगों का त्योहार होली हर किसी को पसंद होता है. होली के दिन लोग एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली का त्योहार मनाते हैं. होली के दिन लोग गुलाल से होली खलते हैं. इन दिनों मार्केट में कई तरह के केमिकल वाले रंग आ रहा है, इन केमिकल वाले रंगों को चेहरे पर लगाने से स्किन और बालों पर बुरा असर पड़ता है. केमिकल वाले रंग से स्किन पर कई तरह की समस्या देखने को मिलता है. केमिकल वाले रंग से चेहरे पर रैशेज, ड्राईनेस और खुजली की समस्या हो सकती है.
मॉइश्चराइजर का यूज करें
अधिकतर लोग होली खेलने से पहले स्किन केयर रूटीन को फॉलो नहीं करते हैं. होली वाले दिन स्किन केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए. होली खेलने से पहले चेहरे को साफ कर लें. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सबसे पहले फेसवॉश से चेहरा साफ कर लें. इसके बाद टोनर लगाएं. टोनर लगाने के चेहरे पर मॉइश्चाराइजर लगाएं.
नारियल तेल
होली खेलने से पहले आप स्किन पर नारियल तेल लगा सकते हैं. नारियल तेल लगाने से स्किन को डैमेज होने से बचा सकते हैं. चेहरे पर नारियल तेल लगाने से स्किन को केमिकल वाले रंगों से बचाया जा सकता है. नारियल तेल को हटाना भी बहुत आसान है.
सनस्क्रीन
होली खेलने से पहले स्किन पर सनस्क्रीन लगाना चाहिए. होली के दिन तेज धूप होती है ऐसे में आप स्किन की देखभाल के लिए चेहरे पर सनस्क्रीन लगाएं. होली के केमिकल वाले रंग और तेज धूप से बचने के लिए आप सनस्क्रीन लगा सकते हैं.
फूल स्लीव के कपड़े
होली खेलते समय फूल स्लीव के कपड़े पहनें, फूल स्लीव के कपड़े पहनने से आप होली के खतरनाक रंगों से अपनी त्वचा की देखभाल कर सकते हैं.



