Saturday, February 14, 2026
Cricket

ऑस्ट्रेलिया समेत ये बड़ी टीम टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 से बाहर, भारत-पाकिस्तान समेत इन टीमों का क्वालीफाई करना तय

ऑस्ट्रेलिया समेत ये बड़ी टीम टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 से बाहर, भारत-पाकिस्तान समेत इन टीमों का क्वालीफाई करना तय
ICC T20 World Cup 2026 Points Table

T20 World Cup 2026 Points Table: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का 22वां मैच आज आयरलैंड और ओमान (IRE vs OMAN) के बीच खेला जा रहा है. इससे पहले कल इस मुकाबले में 3 मैच खेले गये, जिसमे एक बड़ा उल्टफेर देखने को मिला. जिम्बाब्वे की टीम (Zimbabwe Cricket Team) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia Cricket Team) को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त देकर सुपर 8 के लिए लगभग अपनी जगह पक्की कर ली है.

कल खेले गए 3 मैचों में पहले मैच में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया (ZIM vs AUS) को 23 रनों से हराया, वहीं दूसरे मैच में यूएई ने कनाडा (UAE vs CAN) को 5 विकेट से शिकस्त दी. जबकि तीसरे मैच में यूएसए ने नीदरलैंड्स (USA vs NED) को 93 रनों से हराया. इसके बाद से टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) से ऑस्ट्रेलिया समेत एक और बड़ी टीम का सफल लगभग खत्म हो चूका है.

T20 World Cup 2026 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर भारत समेत इन 4 टीमों का है कब्जा

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में कुल 20 टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा गया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ग्रुप ए के टॉप पर भारतीय टीम का कब्जा है, वहीं ग्रुप बी के टॉप पर श्रीलंका, ग्रुप सी में वेस्टइंडीज और ग्रुप डी में न्यूजीलैंड का टॉप पर कब्जा है. वहीं ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम लगभग आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) सुपर 8 की रेस से बाहर हो चुकी हैं, दोनों टीमें अगर 1-1 मैच और हार जाती हैं, तो अधिकारिक तौर पर उनका सफर खत्म हो जाएगा.

वहीं सुपर 8 में पहुंचने वाली टीमों की बात करें तो ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान, ग्रुप बी से श्रीलंका और जिम्बाब्वे, ग्रुप सी से वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड/इंग्लैंड और ग्रुप डी से न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम सुपर 8 में जगह बना सकती हैं. वहीं टी20 की सबसे मजबूत टीम माने जाने वाली अफगानिस्तान की टीम का सफर भी लगभग खत्म हो चूका है.

T20 World Cup 2026 के लिए सभी ग्रुप का पॉइंट्स टेबल

ग्रुप ए

स्थान टीम मैच (M) जीत (W) हार (L) टाई (T) कोई परिणाम नहीं (N/R) अंक (PTS) नेट रन रेट (NRR)
1 🇮🇳 भारत 2 2 0 0 0 4 3.050
2 🇵🇰 पाकिस्तान 2 2 0 0 0 4 0.932
3 🇺🇸 यूनाइटेड स्टेट्स 3 1 2 0 0 2 0.533
4 🇳🇱 नीदरलैंड 3 1 2 0 0 2 -1.352
5 🇳🇦 नामीबिया 2 0 2 0 0 0 -2.884

ग्रुप बी

स्थान टीम मैच (M) जीत (W) हार (L) टाई (T) कोई परिणाम नहीं (N/R) अंक (PTS) नेट रन रेट (NRR)
1 🇱🇰 श्रीलंका 2 2 0 0 0 4 3.125
2 🇿🇼 जिम्बाब्वे 2 2 0 0 0 4 1.984
3 🇦🇺 ऑस्ट्रेलिया 2 1 1 0 0 2 1.100
4 🇮🇪 आयरलैंड 2 0 2 0 0 0 -2.175
5 🇴🇲 ओमान 2 0 2 0 0 0 -4.306

ग्रुप सी

स्थान टीम मैच (M) जीत (W) हार (L) टाई (T) कोई परिणाम नहीं (N/R) अंक (PTS) नेट रन रेट (NRR)
1 वेस्टइंडीज 2 2 0 0 0 4 1.625
2 स्कॉटलैंड 2 1 1 0 0 2 0.950
3 इटली 2 1 1 0 0 2 -0.352
4 इंग्लैंड 2 1 1 0 0 2 -0.650
5 नेपाल 2 0 2 0 0 0 -1.854

ग्रुप डी

स्थान टीम मैच (M) जीत (W) हार (L) टाई (T) कोई परिणाम नहीं (N/R) अंक (PTS) नेट रन रेट (NRR)
1 🇳🇿 न्यूजीलैंड 2 2 0 0 0 4 1.919
2 🇿🇦 दक्षिण अफ्रीका 2 2 0 0 0 4 1.425
3 🇦🇪 संयुक्त अरब अमीरात 2 1 1 0 0 2 -1.030
4 🇦🇫 अफगानिस्तान 2 0 2 0 0 0 -0.555
5 🇨🇦 कनाडा 2 0 2 0 0 0 -1.526

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply