Friday, February 13, 2026
IndiaTrending

पति नेˈ छोड़ा तो बीवी की लगी 2 करोड़ की लॉटरी, फिर हुआ कुछ ऐसा जो उड़ा देगा होश!ˌ

पति नेˈ छोड़ा तो बीवी की लगी 2 करोड़ की लॉटरी, फिर हुआ कुछ ऐसा जो उड़ा देगा होश!ˌ

कहते हैं कि जिसका कोई नहीं, उसका भगवान होता है। वह हर इंसान को उसके कर्मों का फल देता है। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक शख्स ने अपनी पत्नी को धोखा देकर उसकी सहेली के लिए छोड़ दिया। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। पति के जाने के बाद पत्नी की जिंदगी में ऐसा मोड़ आया कि उसकी किस्मत चमक उठी। आइए जानते हैं इस दिलचस्प कहानी को।

पति ने दी धोखा, सहेली संग भागा

यह अनोखी कहानी अमेरिका के कोलंबिया से है। यहां एक महिला अपने पति और बेटी के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही थी। उसकी एक ऐसी सहेली थी, जो उसकी बहन की तरह थी। लेकिन किसे पता था कि उसकी जिंदगी में तूफान आने वाला है। पति और उसकी सहेली के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों का प्यार इतना गहरा हो गया कि पति ने अपनी बीवी और बेटी को छोड़ दिया। 17 जनवरी 2022 को वह अपनी प्रेमिका के साथ घर छोड़कर चला गया। इस घटना ने महिला की जिंदगी को पूरी तरह से बदल दिया।

कंगाली की कगार पर पहुंची महिला

पति के जाने के बाद महिला की आर्थिक हालत खराब हो गई। उसकी सारी जमा-पूंजी घर का कर्ज चुकाने में खर्च हो गई। हालात इतने बुरे हो गए कि घर नीलाम होने की नौबत आ गई। उसकी बेटी को भी पढ़ाई छोड़नी पड़ी। लेकिन कहते हैं ना, जब सारी उम्मीदें टूटने लगती हैं, तब भगवान कोई न कोई रास्ता दिखा देता है। ऐसा ही कुछ इस महिला के साथ हुआ।

2.7 करोड़ की लॉटरी ने बदली किस्मत

17 जनवरी 2023 को, ठीक एक साल बाद, महिला की किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि हर कोई हैरान रह गया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उसने कुछ समय पहले बिना किसी खास प्लानिंग के लॉटरी टिकट खरीदे थे। और यकीन नहीं होगा, उसकी दो लॉटरी एक साथ लग गईं! उसे 2 लाख 68 हजार पाउंड, यानी करीब 2.7 करोड़ रुपये मिले। यह कोलंबिया के इतिहास में सबसे बड़ी लॉटरी जीत थी। इस रकम ने न सिर्फ उसका कर्ज चुकाया, बल्कि बेटी की पढ़ाई फिर से शुरू हुई और उसके पास अच्छी-खासी बचत भी रह गई।

पति का आया फोन, लेकिन…

लॉटरी की खबर फैलते ही सबसे पहला फोन किसका आया? जी हां, उसी पति का, जिसने उसे धोखा दिया था। वह फोन पर फ्लर्ट करने लगा, लेकिन महिला ने उसे कोई तवज्जो नहीं दी। उसने सिर्फ हां-हूं में जवाब दिया और जल्दी ही कॉल काट दिया। इस घटना ने साबित कर दिया कि जो दूसरों को धोखा देते हैं, उनकी किस्मत भी उन्हें सबक सिखाती है।

कर्मों का फल मिलता है

यह कहानी हमें यही सिखाती है कि भगवान हर किसी को उसके कर्मों के हिसाब से फल देता है। मुसीबत के समय में भी वह अपने भक्तों का साथ नहीं छोड़ता। इसलिए किसी को धोखा देने से पहले सौ बार सोच लें, क्योंकि ऊपर वाला सब देख रहा है। इस महिला की कहानी हर उस इंसान के लिए प्रेरणा है, जो मुश्किल वक्त में हिम्मत नहीं हारता।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply