
Rajasthan Royals new Captain: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के बाद आईपीएल 2026 (IPL 2026) का आयोजन किया जाना है. आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमें अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में लगी हुई हैं. राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन (IPL 2026 Mega Auction) से पहले अपनी टीम का साथ छोड़ सीएसके का दामन थाम लिया था.
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के लिए अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है. राजस्थान रॉयल्स ने रविंद्र जडेजा जैसे दिग्गज खिलाड़ी को नजरअंदाज करके एक युवा आलराउंडर खिलाड़ी को अपना कप्तान बनाया है.
रियान पराग बने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान
आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने रियान पराग को अपनी टीम का कप्तान बना दिया है. रियान पराग ने इसके पहले कार्यवाहक कप्तान की भूमिका निभाई थी. संजू सैमसन, आईपीएल 2025 में जब चोट की वजह से बाहर थे, तो उनकी जगह पर रियान पराग को फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम का कप्तान बनाया है.
रियान पराग ने आईपीएल 2019 में राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना डेब्यू किया था और उसके बाद से हर सीजन फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स की टीम हमेशा से ही युवा खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए जानी जाती है. रियान पराग का प्रदर्शन राजस्थान रॉयल्स के लिए कुछ खास नही रहा है, लेकिन इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने उन पर भरोसा जताया है.
Set to lead a 𝙣𝙚𝙬 𝙚𝙧𝙖 in pink
@rajasthanroyals fans, welcome your captain Riyan Parag
#TATAIPL | @ParagRiyan
— IndianPremierLeague (@IPL) February 13, 2026
रियान पराग का कैसा रहा है Rajasthan Royals के लिए प्रदर्शन
रियान पराग ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए 2019 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था. रियान पराग ने इस दौरान राजस्थान रॉयल्स के लिए 84 मैच खेले हैं, इस दौरान रियान पराग ने 141.84 की स्ट्राइक रेट से 1566 रन बनाए हैं. रियान पराग से इस दौरान 7 अर्द्धशतक भी निकले हैं.
आईपीएल में रियान पराग का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 95 रनों का है, उनके नाम इस टूर्नामेंट में कोई भी शतक नही है. रियान पराग ने बल्ले के अलावा गेंदबाजी में भी 7 विकेट झटके हैं. अब बतौर कप्तान आईपीएल 2026 में रियान पराग का प्रदर्शन राजस्थान रॉयल्स के लिए कैसा रहता है, ये देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है.
ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।







