
आगरा: उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा में वेलेंटाइन वीक के दौरान ‘पति-पत्नी और वो’ के चक्कर में एक युवक की जान चली गई। युवक की पत्नी का चचेरे देवर के साथ अवैध संबंध था। दोनों छिपकर मिला-जुला करते थे। 9 फरवरी की रात जब युवक सो गया तो पत्नी ने देवर को मिलने के लिए बुला लिया। इस दौरान पति की आंख खुल गई और उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। भांडा ना फूट जाए, इस डर से पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को गला दबाकर मार डाला। फिर अगले दिन फूट-फूटकर रोते हुए अंतिम संस्कार भी कर दिया।
यह पूरा मामला एकता थाना क्षेत्र के गांव लोधई का है। गांव निवासी लवकेश बिजली मिस्त्री का काम करता था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वह पांच बहनों में इकलौता भाई था। उसकी शादी चार साल पहले राजस्थान की गौरी के साथ हुई थी। दोनों का तीन साल का बेटा भी है।
बहू ने बताया कि बेटे ने आत्महत्या कर ली: पिता
लवकेश के पिता ने बताया कि 10 फरवरी सुबह 4 बजे बहू का फोन आया कि लवकेश ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। गौरी ने बताया कि वह दूसरे कमरे में सो रही थी। सुबह जब वह पति के कमरे में गई तो देखा लवकेश फंदे से लटका था।
पुलिस ने दिखाई सख्ती, गौरी ने उगल दिया सच
पुलिस को गौरी की भाव भंगिमा पर शक हुआ तो उससे कड़ाई से पूछताछ शुरू कर दी। गौरी ने पूरा सच उगल दिया। उसने बताया कि पांच महीने से उसका लवकेश के चचेरे भाई सुंदर से अफेयर चल रहा था। वह भी बिजली का काम करता है। पति ने जब दोनों को साथ में देख लिया तो वे घबरा गए। सुंदर ने तकिये से लवकेश का मुंह दबा दिया। इस दौरान गौरी पति का हाथ और पैर पकड़े हुए थी। दम घुटने से लवकेश की मौत हो गई। दोनों ने साड़ी का फंदा बनाकर लवकेश की लाश को पंखे से लटका दिया।






