Friday, February 13, 2026
CricketIndiaTrending

नामीबिया ने पहले 7 ओवरों में बना ली थी भारत पर पकड़ फिर सूर्यकुमार यादव के इस मास्टर स्ट्रोक से अगले 60 गेंदों पर हुई आलआउट

नामीबिया ने पहले 7 ओवरों में बना ली थी भारत पर पकड़ फिर सूर्यकुमार यादव के इस मास्टर स्ट्रोक से अगले 60 गेंदों पर हुई आलआउट
नामीबिया ने पहले 7 ओवरों में बना ली थी भारत पर पकड़ फिर सूर्यकुमार यादव के इस मास्टर स्ट्रोक से अगले 60 गेंदों पर हुई आलआउट

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का 18वां मैच आज भारत और नामीबिया (IND vs NAM) के बीच खेला गया. नामिबिया (Namibia Cricket Team) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया (Team India) ने शुरू के 15 ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 209 रन बनाए.

इसके बाद नामीबिया की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो बेहद आक्रामक शुरुआत की, नामीबिया की टीम ने खूब लड़ाई लड़ी, लेकिन भारत (Team India) जैसी मजबूत टीम के सामने पार नही पा सकी और अंत में नामीबिया को 93 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा.

ईशान किशन और हार्दिक पंड्या की तूफानी पारी में उड़ी नामीबिया

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया (Team India) के लिए ईशान किशन और संजू सैमसन (Ishan Kishan and Sanju Samson) ने पारी की शुरुआत की. संजू सैमसन ने आज तेज शुरुआत की और 8 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए, इस दौरान उनके बल्ले से 3 छक्के और 1 चौका निकला. इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने पारी को संभाला. तिलक वर्मा जहां स्ट्राइक रोटेट कर रहे थे, वहीं ईशान किशन विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे.

ईशान किशन ने 24 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 61 रन बनाए, इस दौरान सिर्फ चौके और छक्के से उन्होंने 54 रन जड़ दिए. तिलक वर्मा ने 21 गेंदों में 25 रन बनाए, वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव आज जल्दी चलते बने, उन्होंने सिर्फ 12 रन बनाए. इसके बाद हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे में शानदार बल्लेबाजी की, दोनों ने तेजी से रन बनाए. हार्दिक पंड्या ने 28 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 52 रन बनाए, वहीं शिवम दुबे ने रन आउट होने से पहले 16 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 23 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत भारतीय टीम (Team India) निर्धारित 20 ओवरों में 209 रन बनाने में सफल रही.

नामीबिया के लिए कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके, इस दौरान उन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 20 रन ही खर्च किया.

वरुण के चक्रवात में फंसी नामीबिया, Team India ने दर्ज की एकतरफा जीत

भारत द्वारा दिए गए 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया के लिए लॉरेन स्टीनकैंप और जान फ्रीलिंक ने पारी की शुरुआत की, दोनों के बीच 33 रनों की साझेदारी हुई, इसके बाद जेन निकोल लॉफ्टी-ईटन ने लॉरेन स्टीनकैंप के साथ मिलकर 34 रनों की साझेदारी की. 67 रनों पर नामीबिया के दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए.

हालांकि इसके बाद विकेट का पतझड़ शुरू हुआ और नामीबिया की टीम ने 88 रनों पर अपने 5 विकेट गंवा दिया. इस दौरान वरुण चक्रवर्ती ने अपने 2 ओवरों में ही 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी.नामीबिया की टीम शुरुआत में जहां मजबूत नजर आ रही थी, वहीं 116 रनों पर पूरी टीम आउट हो गई.

भारत (Team India) के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 3 तो अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट झटके. वहीं अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह को 1-1 विकेट मिला.

सूर्यकुमार यादव के इस मास्टर प्लान से जीता भारत

भारतीय टीम (Team India) पर नामीबिया ने शुरुआत में दबाव बनाया, तेज गेंदबाजों के खिलाफ नामीबिया ने तेजी से रन बनाए, लेकिन जब भारतीय स्पिनर अटैक पर आए तो नामीबिया की बल्लेबाजी कोलैप्स कर गई. सूर्यकुमार यादव ने इसके साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए नामीबिया के खिलाफ तैयारी कर ली है.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply