Friday, February 13, 2026
IndiaTrending

जब बसˈ में सफर कर रहा था मुर्गा, कंडक्टर ने काट दिया 30 रुपए का टिकट, देखें फिर क्या हुआˌ

जब बसˈ में सफर कर रहा था मुर्गा, कंडक्टर ने काट दिया 30 रुपए का टिकट, देखें फिर क्या हुआˌ

भारत में अधिकतर लोग यातायात के लिए बस से सफर करना पसंद करते हैं। बस में किराया कम होता है और ये हमे आसानी से मिल भी जाती है। ट्रेन में कई लोग चोरी छिपे बिना टिकट सफर कर लेते हैं, लेकिन बस में ऐसा संभव नहीं होता है। यहां कंडक्टर बस में बैठे हर यात्री से टिकट वसूलता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। लेकिन क्या आप ने कभी किसी बस कंडक्टर को जानवर का टिकट काटते देखा है?

बस कंडक्टर ने काटा मुर्गे का टिकट

दरअसल तेलंगाना के करीमनगर जिले में एक बड़ा ही अनोखा मामला सामने आया है। यहां तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (TSRTC) की एक बस में कंडक्टर ने एक मुर्गे का टिकट काट दिया। उसने मुर्गे से बस में यात्रा करने के बदले पूरे 30 रुपए का किराया लिया। अब यह अनोखी घटना सोशल मीडिया पर बड़ी वायलर हो रही है।

जब बसˈ में सफर कर रहा था मुर्गा, कंडक्टर ने काट दिया 30 रुपए का टिकट, देखें फिर क्या हुआˌ

दरअसल बीते मंगलवार (8 फरवरी) बस कंडक्टर जी तिरुपति ने एक मुर्गे का टिकट काट सुर्खियां बटोर ली। बस पेद्दापल्ली से करीमनगर की ओर जा रही थी। इस दौरान बस कंडक्टर जी तिरुपति की नजर कपड़े में मुर्गा छिपाकर ले जा रहे एक यात्री पर पड़ी। यात्री मोहम्मद अली मुर्गे को कपड़े में लपेटकर चोरी छिपे ले जा रहा था।

बस कंडक्टर जी तिरुपति ने यह कहते हुए मुर्गे का 30 रुपये का टिकट काटा कि “आरटीसी बसों में सभी जीवित चीजों का शुल्क लिया जाएगा।” शुरुआत में तो यात्री ने इसका विरोध किया, लेकिन कुछ बहसबाजी के बाद वह मान गया और मुर्गे का किराया दे दिया।

टीएसआरटीसी के अधिकारी भी हुए हैरान

इस बीच बस में बैठे शख्स ने कंडक्टर और यात्री के बीच बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जब ये वीडियो वायरल हुआ तो टीएसआरटीसी के अधिकारियों की नजर इस पर पड़ी। टीएसआरटीसी गोदावरीखानी डिपो के मैनेजर वी वेंकटेशम ने इस मामले पर कहा कि कंडक्टर को यात्री को मुर्गे के साथ नीचे उतरने का कहना था। टीएसआरटीसी नियमों के मुताबिक बस में किसी भी जानवर को ले जाने की इजाजत नहीं है।

वेंकटेशम ने आगे कहा कि कंडक्टर का ध्यान शुरुआत में मुर्गे पर नहीं गया होगा। यात्री ने उसे एक कपड़े के नीचे छिपा रखा था। कंडक्टर से लापरवाही और नियमों के उल्लंघन का यात्री से मुर्गा ले जाने का किराया लेने का स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

देखें वीडियो

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या बस कंडक्टर ने मुर्गे का टिकट वसूल सही किया? अपने जवाब कमेंट में जरूर दें।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply