Friday, February 13, 2026
IndiaTrending

संभल में मदरसे पर गरजा योगी का बुलडोजर… अधिकारी ने आगे की कार्रवाई पर भी दे दिया बड़ा अपडेट

संभल में मदरसे पर गरजा योगी का बुलडोजर… अधिकारी ने आगे की कार्रवाई पर भी दे दिया बड़ा अपडेट

संभल में मदरसे पर गरजा योगी का बुलडोजर… अधिकारी ने आगे की कार्रवाई पर भी दे दिया बड़ा अपडेट

UP Bulldozer Action News : उत्तर प्रदेश में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ योगी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई फिर चर्चा में है। ताजा मामला संभल जिले की चंदौसी तहसील के नरौली गांव का है, जहां ग्राम समाज की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए एक मदरसे को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार गांव नरौली में गाटा संख्या-1635 और 1636 की करीब 225 वर्ग मीटर सरकारी भूमि पर 6 वर्षों से मदरसा बंजारी कुआं का संचालन किया जा रहा था। 2023 में जब इसकी शिकायत हुई तो लेखपाल की पैमाइश में कब्जे की पुष्टि हुई। वैसे, मदरसा कमेटी ने एडीएम कोर्ट में अपील कर कार्रवाई रोकने की कोशिश की, लेकिन अपील खारिज होने के बाद आज एसडीएम आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में दो बुलडोजर मौके पर पहुंचे और अवैध ढांचे को ढहा दिया गया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को पास के निजी मदरसे में शिफ्ट किया गया है।

आसपास के अवैध मकानों पर भी तलवार

एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि केवल मदरसा ही नहीं, बल्कि इसी गाटा संख्या पर बने कई अन्य निजी मकान भी अवैध श्रेणी में हैं। संभल जिला प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जल्द इन मकानों के खिलाफ भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस सख्ती से सरकारी जमीनों और सड़कों को भू-माफियाओं के चंगुल से छुड़ाने में मदद मिलेगी।

मदरसों पर बुलडोजर की हालिया कार्रवाई

मुरादाबाद : हाल में कुंदरकी इलाके में एक मदरसे के अवैध हिस्से पर बुलडोजर चला था।

मुजफ्फरनगर : सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए मदरसे के गेट और दीवारों को ढहाया गया था।

शिक्षा-मजहब के नाम पर सरकारी भूमि पर कब्जा बर्दाश्त नहीं

संभल प्रशासन का संदेश बिल्कुल साफ है कि शिक्षा या मजहब के नाम पर कहीं भी किसी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल संभल पुलिस और राजस्व टीम उन सभी फाइलों को खंगाल रही है, जहां सरकारी भूखंडों पर धार्मिक ढांचे खड़े कर दिए गए हैं। अवैध कब्जा मिलने पर उन जगहों पर भी बुलडोजर कार्रवाई शुरू की जाएगी। बता दें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ऐसी कार्रवाई लगातार कर रही है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply