Friday, February 13, 2026
CrimeIndiaTrending

12वीं के स्टूडेंट का आया टीचर परˈ दिल, परेशान होकर मैडम ने छोड़ा स्कूल तो बीच रास्ते में रोककर काट डाले उसके होंठ, फिर ये हुआ

12वीं के स्टूडेंट का आया टीचर परˈ दिल, परेशान होकर मैडम ने छोड़ा स्कूल तो बीच रास्ते में रोककर काट डाले उसके होंठ, फिर ये हुआ

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां 12वीं के छात्र ने अपनी महिला टीचर पर हमला कर दिया. छात्र ने महिला टीचर के होंठ काट डाले. पीड़िता की हालत गंभीर है. उसे आगरा रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. ये शर्मनाक घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है.

कई दिनों से अपनी ही टीचर को कर रहा था परेशान
बताया जा रहा है कि- छात्र काफी समय से अपनी टीचर को परेशान कर रहा था. उसने स्कूल तक में महिला शिक्षिका के साथ छेड़खानी की थी. जब शिक्षिका के परिजनों ने इसकी शिकायत आरोपी छात्र के परिवार से की तो कुछ दिनों तक छात्र शांत रहा. मगर इसने फिर से स्कूल में महिला शिक्षिका को परेशान करना शुरू कर दिया था.

परेशान होकर छोड़ दिया था स्कूल
मिली जानकारी के मुताबिक, छात्र की छेड़खानी की वजह से महिला टीचर को स्कूल तक छोड़ना पड़ गया था. मगर छात्र ने शिक्षिका का पीछा नहीं छोड़ा और वह उन्हें परेशान करता रहा और छेड़खानी करता रहा. बताया जा रहा है कि अब जब शिक्षिका ने सख्त तौर से इसका विरोध किया तो आरोपी छात्र ने शिक्षिका पर हमला कर दिया और उनके होठ काट डाले.

गले में हाथ डाला और कर दिया हमला
बताया जा रहा है कि- जब महिला टीचर ट्यूशन के लिए जा रही थी, तभी आरोपी छात्र ने उन्हें रोक लिया. उनके गले में हाथ डाला और फिर उनके दोनों होंठ काट डाले. इसके बाद आरोपी छात्र फरार हो गया.गंभीर हालत में टीचर को जिला अस्पताल से आगरा के लिए रेफर किया गया है. टीचर का इलाज आगरा के निजी अस्पताल में चल रहा है. पीड़िता के भाई ने आरोपी छात्र के खिलाफ मैनपुरी कोतवाली में केस दर्ज करवाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply