Friday, February 13, 2026
CricketIndiaTrending

जीत के बावजूद भारत के प्रदर्शन से खुश नही हैं ईशान किशन, कहा “अंतिम ओवरों में हम….

जीत के बावजूद भारत के प्रदर्शन से खुश नही हैं ईशान किशन, कहा “अंतिम ओवरों में हम….
जीत के बावजूद भारत के प्रदर्शन से खुश नही हैं ईशान किशन, कहा “अंतिम ओवरों में हम….

Ishan Kishan: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में आज भारत और नामीबिया (IND vs NAM) के बीच मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां नामीबिया (Namibia Cricket Team) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम (Team India) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन (Ishan Kishan) और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के विस्फोटक अर्द्धशतक की बदौलत 209 रन बनाए, इसके जवाब में नामीबिया की टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और उन्हें  रनों से हार का सामना करना पड़ा.

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने भारत को तेज शुरुआत दी थी, लेकिन अंतिम 4 ओवरों में भारतीय टीम सिर्फ 25 रन बना सकी और 5 विकेट गंवा बैठी, जिससे ईशान किशन बेहद नाखुश हैं. ईशान किशन ने क्या कुछ कहा है आइए जानते हैं.

Ishan Kishan नही है टीम इंडिया के प्रदर्शन से खुश

ईशान किशन (Ishan Kishan) ने भारत को शानदार शुरुआत दी थी और इस मैच में एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया 250 रनों के आंकड़ो को पार कर सकती है, लेकिन अंतिम 4 ओवरों में भारतीय टीम लड़खड़ा गई और 24 गेंदों में सिर्फ 25 रन ही बना सकी. इस दौरान भारत ने हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह और अर्शदीप सिंह के विकेट गंवाए. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ईशान किशन टीम इंडिया के अंत में इस तरह के प्रदर्शन से खुश नही हैं. ईशान किशन ने इसके बारे में बात करते हुए कहा कि

“मुझे लगता है कि हमने अच्छा स्कोर बनाया, लेकिन आखिरी ओवरों में हम और बेहतर कर सकते थे. लेकिन साथ ही, मैं उनके गेंदबाजों को भी श्रेय देना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने डेथ ओवरों में बहुत अच्छी गेंदबाजी की, जिसकी वजह से हमारे बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट खेलना आसान नहीं था, तो हां, इसका श्रेय उन्हें भी जाता है.”

ईशान किशन ने खोला अपने लंबे छक्के का राज

ईशान किशन (Ishan Kishan) ने अपने शानदार प्रदर्शन और बड़े शॉट खेलने की क्षमता के बारे में बात करते हुए कहा कि

“शुरुआत में मुझे लगा कि विकेट थोड़ा चिपचिपा है, मुझे समय लेना पड़ा और जब मुझे लय मिल गई, तो खेल मेरे पक्ष में था और मुझे ही लय बनानी थी. मैं बस कुछ अच्छे शॉट खेलने और साथ ही साथ शॉट खेलने पर ध्यान दे रहा था. तो हां, यह मेरे लिए काफी अच्छा रहा. अभ्यास मुझे बड़े शॉट खेलने का मौका देता है, महत्वपूर्ण मैचों से पहले आत्मविश्वास देता है और मुझे लगता है कि अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उसी के अनुसार गेंदबाजी करें और पावरप्ले में भी अच्छी गेंदबाजी करें.”

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply