Thursday, February 12, 2026
IndiaPoliticsTrending

हाथ-पैर बंधे, खून से लथपथ… Bangladesh में Election से पहले हिंदू युवक की हत्या से हड़कंप

चुनाव की पूर्व संध्या पर पूर्वोत्तर बांग्लादेश के एक चाय बागान से 28 वर्षीय चाय बागान कर्मचारी का शव बरामद किया गया। द डेली स्टार की एक रिपोर्ट के अनुसार, कमलगांज पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी अब्दुल अवल के हवाले से बताया गया है कि मृतक की पहचान रतन शुवो कर के रूप में हुई है, जो ढाका से लगभग 190 किलोमीटर दूर मौलवीबाजार के कमलगांज उपज़िला के इस्लामपुर यूनियन के चंपारा चाय बागान में काम करते थे। स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 10 बजे चाय बागान के अंदर शव देखा और अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर उन्होंने पाया कि उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे।

निवासियों ने बताया कि शव पर चोट के स्पष्ट निशान थे और वह खून से सना हुआ था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। एक बागान कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर अखबार को बताया कि रतन की हत्या कहीं और की गई होगी और बाद में उसके शव को बागान में फेंक दिया गया होगा। पीड़ित के बड़े भाई लक्ष्मण कर ने बताया कि परिवार पिछली रात से ही उसकी तलाश कर रहा था। उन्होंने कहा कि आज सुबह हमें सूचना मिली कि उसका शव बगीचे में पड़ा है। हम वहां गए और उसकी पहचान की। हमें नहीं पता कि उसकी हत्या क्यों की गई। 

अगले दिन मतदान होने वाला था, इसलिए कुछ स्थानीय लोगों ने चुनाव से संभावित संबंध की आशंका जताई। हालांकि, पुलिस ने कहा कि अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे इस तरह के किसी संबंध का संकेत मिले। अब्दुल अवल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मौलवीबाजार सदर अस्पताल भेज दिया गया है और दोषियों की पहचान के लिए जांच जारी है।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply