Thursday, February 12, 2026
Cricket

टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, अभिषेक शर्मा के बीमार होने के बाद अब ईशान किशन हुए चोटिल, सूर्या की बढ़ी मुसीबत

टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, अभिषेक शर्मा के बीमार होने के बाद अब ईशान किशन हुए चोटिल, सूर्या की बढ़ी मुसीबत
टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, अभिषेक शर्मा के बीमार होने के बाद अब ईशान किशन हुए चोटिल, सूर्या की बढ़ी मुसीबत

Ishan Kishan: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में आज भारतीय टीम (Team India) का सामना शाम को नामीबिया (Namibia Cricket Team) के साथ दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. भारतीय टीम अब तक इस टूर्नामेंट में 1 मैच जीत चुकी है. हालांकि भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है, भारतीय टीम के खिलाड़ी एक के बाद एक करके चोटिल और बीमार हो रहे हैं.

भारतीय टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) और वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) टूर्नामेंट से पहले चोटिल हो गए थे, लेकिन दोनों ने वापसी कर ली थी. इसके बाद हर्षित राणा (Harshit Rana) पुरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यूएसए के खिलाफ मैच से पहले जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) बीमार थे. अब खबर आ रही है कि ईशान किशन (Ishan Kishan) भी चोटिल हो गए हैं.

अभिषेक शर्मा के बाद Ishan Kishan को लेकर आई बुरी खबर

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, यूएसए के खिलाफ मैच से पहले बीमार पड़ गए थे और पहली ही गेंद पर आउट हुए थे. इसके बाद वो फील्डिंग करने के लिए नही उतरे, वहीं दिल्ली पहुंचने के बाद उनके पेट में दर्द होने की खबर आई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि अब वो हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके हैं.

इसी बीच नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. भारतीय टीम के दूसरे ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए. जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर गेंद ईशान किशन (Ishan Kishan) बाएं पैर के अंगूठे पर जाकर लगी, जिसके बाद वो नेट से हटकर फिजियो से ट्रीटमेंट लेने लगे, हालांकि 5 मिनट बाद उन्होंने दोबारा अभ्यास शुरू किया.

Ishan Kishan के चोट पर नही आया कोई अपडेट

बीसीसीआई की तरफ से ईशान किशन की चोट पर कोई अपडेट नही आया है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ईशान किशन की चोट काफी मामूली है और वो पूरी तरह से फिट हैं. हालांकि इसका फैसला आज नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले टीम मैनेजमेंट ले सकता है कि उन्हें प्लेइंग 11 में मौका उनकी फिटनेस के आधार पर मिल सकता है.

ईशान किशन अगर चोटिल होते हैं, तो भारत की मुसीबत बढ़ सकती है, क्योंकि अभिषेक शर्मा अभी तक पूरी तरह से फिट नही हुए हैं. वहीं भारत के पास सिर्फ संजू सैमसन के रूप में एक ओपनिंग विकल्प मौजूद है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply