Thursday, February 12, 2026
IndiaTrending

Uttar Pradeshˈ इस शहर में है एशिया का सबसे बड़ा कपड़ा बाजार, 50 रुपए में मिल जाता है लेडीज सूटˌ

Uttar Pradeshˈ इस शहर में है एशिया का सबसे बड़ा कपड़ा बाजार, 50 रुपए में मिल जाता है लेडीज सूटˌ

UP news : हर कोई खरीदारी करने से पहले उस बाजार की तलाश करना चाहता है जहां से वह कम कीमत में खरीदारी कर सके। आज हम आपको बताने वाले है उत्तर प्रदेश के उस शहर के बारे में जहां एशिया का सबसे बड़ा कपड़ा बाजार है। यूपी के इस बाजार में बेहद कम कीमत में लेडीज सूट मिल जाते हैं। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं उत्तर प्रदेश में बसे इस एशिया के सबसे बड़े कपड़ा बाजार के बारे में विस्तार से।

Uttar Pradeshˈ इस शहर में है एशिया का सबसे बड़ा कपड़ा बाजार, 50 रुपए में मिल जाता है लेडीज सूटˌ

 (Asia cheapest clothes market) भारत देश में कई ऐसे बाजार हैं जहां सस्ते से सस्ते कपड़े मिलते हैं लेकिन सबसे ज्यादा सस्ते कपड़े उत्तर प्रदेश में मिलते हैं। उत्तर प्रदेश के शहर में एशिया का सबसे बड़ा कपड़े का बाजार बसा हुआ है जहां पर लगभग 3500 से ज्यादा दुकानें हैं। इस बाजार में खरीदारी करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। उत्तर प्रदेश में बसे इस कपड़े के सबसे बड़े बाजार के बारे में विस्तार से।

एशिया का सबसे सस्ता कपड़ों का बाजार


हम बात कर रहे हैं सहारनपुर का रायवाला कपड़ा मार्केट (Raiwala Textile Market) की। उत्तर प्रदेश का सहारनपुर जिला अपने “रायवाला कपड़ा मार्केट” के लिए जाना जाता है, जिसे एशिया का सबसे बड़ा कपड़ा बाजार (cheapest clothes market) माना जाता है। इस बाजार में सूती, सिल्क, पॉलिस्टर और डिजाइनर कपड़े बहुत सस्ते दामों में मिलते हैं, जिससे यह ग्राहकों के लिए एक पसंदीदा जगह है।सहारनपुर का कपड़ा मार्केट दूर-दूर तक प्रसिद्ध है।


इस मार्केट की शुरुआत कब हुई?


इस मार्केट की शुरुआत 1947 के बाद हुई थी। पाकिस्तान से आने के बाद वहां के व्यापारियों ने रोजी-रोटी कमाने के लिए सहारनपुर में रहने लगे थे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। फिर  इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के पालन पोषण के लिए सहारनपुर में फड़ लगाकर पैसे कमाने का एक साधन शुरू किया था। इन लोगों ने छोटे स्तर पर यहां से कपड़ा व्यापार शुरू किया था, जो कि आज पूरे एशिया में मशहूर है।

इस तरह शुरू हुआ व्यापार


सहारनपुर से माल पूरे देश में जाता है। इस कपड़ा मार्केट की शुरुआत (Beginning of textile market) लेडीज कपड़ों के साथ हुई थी, लेकिन अब धीरे-धीरे सभी तरह के यहां पर कपड़े मिलने शुरू हो गए। पूरे भारत की मंडियों में सहारनपुर का रायवाला कपड़ा मार्केट सस्ते दाम में कपड़ा बेचने के नाम से मशहूर था। 

3500 से ज्यादा दुकानें 


Raiwala Textile Market में 3500 से अधिक दुकानें हैं, जो देश के बड़े-बड़े राज्यों में प्रसिद्ध हो चुकी हैं।  देश ही नहीं बल्कि इस बाजार की प्रसिद्धि एशिया तक फैली हुई है। 


लेडीज सूट की कीमत 50 रूपये


इस कपड़ा मार्केट में 50 रुपये से लेडीज सूट (ladies suit price) शुरू हो जाते हैं। यह बाजार शुरू से ही कपड़े के लिए जाना जाता है, लेकिन बाद में इस बाजार को लेडिज सूट के लिए प्रसिद्धि मिली। इस बाजार में लोगों को सस्ते दामों पर कपड़ा उपलब्ध कराया। 


अब रायवाला बाजार में लहंगा, शूटिंग, शॉर्टिंग, शूट लांचा, पटियाला सूट आदि कई प्रकार का कपड़ा मिल जाता है। यहां पर थोक व्यापार के अलावा सस्ते दामों पर फुटकर में भी ग्रहको को कपड़ा मिल जाता है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply