Wednesday, February 11, 2026
CrimeIndiaTrending

भगवा कपड़े पहनकर घर-घर जाकरˈ लच्छू मांग रहा था भीख, गलती से मुँह पर आ गया असली नाम, चल रही थी खौफनाक साजिश

भगवा कपड़े पहनकर घर-घर जाकरˈ लच्छू मांग रहा था भीख, गलती से मुँह पर आ गया असली नाम, चल रही थी खौफनाक साजिश
भगवा कपड़े पहनकर घर-घर जाकरˈ लच्छू मांग रहा था भीख, गलती से मुँह पर आ गया असली नाम, चल रही थी खौफनाक साजिश

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ककरौली थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने भगवा कपड़े पहनकर घर-घर भीख मांगने वाले एक युवक को पकड़ लिया। ग्रामीणों को उसके व्यवहार पर शक हुआ, जिसके बाद उससे पूछताछ की गई और मामला पुलिस तक पहुंचा।

जांच के दौरान सामने आया कि युवक अलग पहचान बताकर लोगों के बीच घूम रहा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भगवा वस्त्र पहनकर और धार्मिक पहचान का दिखावा कर घरों में भीख मांगने जाता था। आरोप है कि इस दौरान वह घरों और आसपास के इलाके की जानकारी भी जुटाता था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया कि उसके साथ कुछ अन्य लोग भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दिन में अलग-अलग इलाकों में जाकर जानकारी जुटाई जाती थी और बाद में अपराध की योजना बनाई जाती थी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हालांकि पुलिस इस पूरे नेटवर्क की सच्चाई की जांच कर रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply