Wednesday, February 11, 2026
Dharam

ऐसे स्थानˈ पर कभी नही होता लक्ष्मी का आगमन,छाई रहती हैं हमेशा गरीबी…ˌ

ऐसे स्थानˈ पर कभी नही होता लक्ष्मी का आगमन,छाई रहती हैं हमेशा गरीबी…ˌ
ऐसे स्थानˈ पर कभी नही होता लक्ष्मी का आगमन,छाई रहती हैं हमेशा गरीबी…ˌ

मान्यता है कि जिस घर में माँ लक्ष्मी निवास करती है उस घर में हमेशा सुख संपत्ति का निवास होता है, क्यूंकि उस घर में कभी धन संपत्ति की कमी नहीं होती ! जिस घर से माँ लक्ष्मी नाराज हो जाती है ! उस घर में दरिद्रता आने लगती है, बनते हुए काम बिगड़ जाते है ! इसलिए कोई ऐसा कार्य न करे जिससे माँ लक्ष्मी नाराज हो जाये और घर से चली जाए !

शास्त्रों के अनुसार माँ लक्ष्मी के स्वभाव को चंचल माना गया है जो एक स्थान पर टिक कर नहीं बैठ सकती ! इसलिए हमेशा ऐसे काम करने चाहिए कि माँ लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में ही निवास करने लगे ! आज हम आपको वो कारण बताते है जिससे माँ लक्ष्मी नाराज हो जाती है ! उन कार्यो को करने से बचें….

क्रोध

धर्म शास्त्र के अनुसार क्रोध मनुष्य को नर्क में ले जाने का रास्ता है, क्यूंकि क्रोध करने से व्यक्ति कुछ अपशब्दों का प्रयोग भी कर सकता है ! इससे घर में क्लेश होने का खतरा रहता है ! इसलिए ऐसे घर में माँ लक्ष्मी रहना पसंद नहीं करती !

साधू संतों का अनादर –

जिस घर में आने वाले साधू संतो का अनादर किया जाता है ! क्यूंकि साधू भगवान का रूप माना जाता है ! साधुओ का अनादर करने से माँ लक्ष्मी नाराज हो जाती है और घर से दूर चली जाती है !

सूर्योदय के बाद उठाना और सूर्यास्त के बाद सोना –

धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि जो व्यक्ति सूर्योदय के बाद उठता है और सूर्यास्त के बाद सोता है वो राक्षक प्रवृति में गिना जाता है ! ऐसे लोगो का जीवन अव्यवस्थित माना जाता है और ऐसे लोग जल्दी ही बीमारियों के शिकार भी हो जाते है ! ऐसे घर में भी माँ लक्ष्मी रहना पसंद नहीं करती !

सुबह शाम घर में दीया न जलाना –

हिन्दू धर्म में पुराने जमाने में अपने घरो में सुबह शाम दीया जलाने की परंपरा थी जो आधुनिक युग में नष्ट होती जा रही है ! इसलिए जिस घर में दीया नहीं जलता उस घर से लक्ष्मी नाराज होकर चली जाती है !

गंदे कपड़े पहनना –

गंदे कपडे पहनने वाले व्यक्ति को हमेशा अपमान का सामना करना पड़ता है ! गंदे कपडे पहनना समाज में अपमान की निशानी माना जाता है ! जब ऐसे व्यक्ति को समाज ही नहीं अपनाता तो माँ लक्ष्मी कैसे उस व्यक्ति के घर में रह सकती है !

घर को गंदा रखना –

स्वच्छ घर स्वच्छ मन बनाता है ! घर अगर स्वच्छ होगा तो उस घर में बीमारियाँ भी नहीं होंगी ! ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। घर में सकारात्मक उर्जा का प्रवाह होगा और ऐसे घर में माँ लक्ष्मी भी रहना पसंद करेगी ! इसके विपरीत घर गंदा अव्यवस्थित होने से घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश होगा जिसके कारण ऐसे घर में माँ लक्ष्मी भी निवास करना पसंद नहीं करती !

बजने वाली पायल न होना –

माना जाता है कि स्त्री की पायल की आवाज जहाँ घर का एक स्त्री होने का अहसास करवाती है और घर का माहौल खुशनुमा बनाती है ! वहां माँ लक्ष्मी निवास करना पसंद करती है ! लेकिन जिस घर में स्त्री की पायल से आवाज नहीं आती ऐसे घर में माँ लक्ष्मी नाराज हो जाती है और घर से दूर चली जाती है !

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply