Wednesday, February 11, 2026
Crime

‘हम सिंह हैं, तोहार औकात का बा…’, ठाकुर गर्ल के बाद अब मऊ के रेलवे अधिकारी का Video वायरल, जवान को दी आंखें निकालने की धमकी!

‘हम सिंह हैं, तोहार औकात का बा…’, ठाकुर गर्ल के बाद अब मऊ के रेलवे अधिकारी का Video वायरल, जवान को दी आंखें निकालने की धमकी!
‘हम सिंह हैं, तोहार औकात का बा…’, ठाकुर गर्ल के बाद अब मऊ के रेलवे अधिकारी का Video वायरल, जवान को दी आंखें निकालने की धमकी!

उत्तर प्रदेश में इन दिनों लोगों को धमकाने और उनके साथ बदसलूकी करने का जैसे एक नया ट्रेंड सा चल पड़ा है. अभी कानपुर की आस्था सिंह का प्रकरण शांत भी नहीं हुआ था कि मऊ जिले से सिंह होने की धौंस दिखाने का एक नया मामला सामने आ गया है. मऊ रेलवे स्टेशन पर तैनात एक पार्सल अधीक्षक (Parcel Suprintendent) ने मर्यादा की सभी सीमाएं लांघते हुए एक आरपीएफ (RPF) जवान को सरेआम ‘औकात’ दिखाने और ‘आंखें निकाल लेने’ की धमकी दे डाली.

इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है.जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति मऊ रेलवे स्टेशन पर कार्यरत पार्सल अधीक्षक राजेश सिंह हैं. वे ड्यूटी पर तैनात एक आरपीएफ जवान को अपनी दादागिरी दिखाते हुए अपशब्द बोल रहे हैं. पीड़ित जवान की पहचान अमित कुमार यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मऊ के घोसी के रहने वाले हैं. वर्तमान में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (उलसा) में आरपीएफ के पद पर तैनात हैं.

अमित कुमार यादव बिलासपुर से आए अपने किसी पार्सल को लेने के लिए मऊ स्टेशन पहुंचे थे. आरोप है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर पार्सल अधीक्षक राजेश सिंह उखड़ गए और उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी.

सलीके और बदजुबानी का अंतर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राजेश सिंह लगातार चिल्लाते हुए कह रहे हैं- हम सिंह हैं, तोहार औकात का बा हमारे सामने? ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अखियां निकाल ले बे तोहार, बेहूदा कहीं का. वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां एक तरफ पार्सल अधीक्षक अपनी मर्यादा भूलकर अनुचित शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं आरपीएफ जवान अमित कुमार यादव उनकी धमकियों का प्रत्युत्तर बहुत ही सलीके और धैर्य के साथ दे रहे हैं.

जातीय टशन की चर्चा

इस वीडियो के वायरल होने के बाद हर कोई पार्सल अधीक्षक की कार्यशैली और उनके अहंकार की निंदा कर रहा है. फिलहाल, यह वीडियो रेलवे के उच्च अधिकारियों तक पहुंच चुका है और अधीक्षक की दादागिरी पर कार्रवाई की मांग उठ रही है.

(रिपोर्ट: अभिषेक राय)

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply