Wednesday, February 11, 2026
IndiaTrending

60 साल के शख्स सेˈ शादी कर ट्रोल हुई 22 साल की इन्फ्लुएंसर, ‘गोल्ड डिगर’ के टैग पर बुरी तरह भड़की.

60 साल के शख्स सेˈ शादी कर ट्रोल हुई 22 साल की इन्फ्लुएंसर, ‘गोल्ड डिगर’ के टैग पर बुरी तरह भड़की.
60 साल के शख्स सेˈ शादी कर ट्रोल हुई 22 साल की इन्फ्लुएंसर, ‘गोल्ड डिगर’ के टैग पर बुरी तरह भड़की.

सोशल मीडिया पर ‘गोल्ड डिगर’ का प्रयोग एक अपमानजनक विशेषण के रूप में किया जाता है। आमतौर पर जब कोई शख्स किसी के साथ प्यार की वजह से नहीं, बल्कि उसकी दौलत के लालच की वजह से रिश्ता बनाता है, तो उसे ‘गोल्ड डिगर’ का टैग दे दिया कहा जाता है। हाल ही में इटली की एक इन्फ्लूएंसर को भी ऐसे ही नामों से पुकारा जा रहा है। इसकी वजह है उनका नया रिश्ता। दरअसल इटली की 22 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिनिया पाग्नी हाल ही में तब सुर्खियों में आईं, जब उन्होंने एक 60 साल के व्यक्ति से शादी की है। शादी के बाद उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट्स वायरल हो गईं, लेकिन इसके साथ ही उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।

मिनिया के मुताबिक उसकी और 60 वर्षीय मास्सिमो की पहली मुलाकात करीब पांच साल पहले हुई थी। उस समय मास्सिमो मिनिया के हाई स्कूल टीचर थे। मिनिया ने बताया कि स्कूल के दिनों में उन्हें अपने टीचर पर क्रश जरूर था, लेकिन उस वक्त उनके बीच कुछ भी नहीं हुआ। पढ़ाई खत्म होने के बाद दोनों का संपर्क पूरी तरह टूट गया। मिनिया के मुताबिक, करीब दो साल पहले दोनों की मुलाकात एक बुकस्टोर में अचानक हुई। वहीं से उनकी दोस्ती दोबारा शुरू हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया।

मिनिया ने बताया कि वह मास्सिमो की बुद्धिमत्ता, उनकी सोच, उनके मूल्य और सीखने की जिज्ञासा से प्रभावित हैं। मिनिया ने बताया कि उन्हें मास्सिमो की पॉजिटिव पर्सनालिटी और बिना किसी पूर्वाग्रह के हर चीज को देखने का नजरिया बेहद पसंद है।

मिनिया ने यह भी स्वीकार किया कि शुरुआत में उनके माता-पिता को इस रिश्ते को लेकर शंका थी, क्योंकि उम्र का फर्क काफी ज्यादा है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। लेकिन जब उन्होंने देखा कि उनकी बेटी इस रिश्ते में खुश है और सुरक्षित महसूस कर रही है, तो उन्होंने इस शादी को स्वीकार कर लिया।

ट्रोलर्स को दिया जवाब

मिनिया पाग्नी ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि किसी महिला के फैसलों को सिर्फ पैसों से जोड़ देना सबसे पुराने और सबसे गलत रूढ़िवादी विचारों में से एक है। उन्होंने कहा है कि यह उनकी अपनी सोच है, उनके अपने लक्ष्य हैं और वह पूरी तरह स्वतंत्र हैं। मिनिया का कहना है कि उन्हें पता था कि हर कोई उनके रिश्ते को समझ नहीं पाएगा, लेकिन इतनी कड़ी प्रतिक्रियाओं की उम्मीद नहीं थी। फिर भी, वह मानती हैं कि ऐसी आलोचना अक्सर समाज की सोच और डर को दिखाती है, ना कि उनके प्यार की सच्चाई को।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply