Wednesday, February 11, 2026
Crime

मर चुकी पत्नी के ‘भूत’ ने भेजा OTP? मोबाइल देख पति के छूटे पसीने, पहुंचा थाने, फिर खुला अजीबोगरीब राज!

मर चुकी पत्नी के ‘भूत’ ने भेजा OTP? मोबाइल देख पति के छूटे पसीने, पहुंचा थाने, फिर खुला अजीबोगरीब राज!
मर चुकी पत्नी के ‘भूत’ ने भेजा OTP? मोबाइल देख पति के छूटे पसीने, पहुंचा थाने, फिर खुला अजीबोगरीब राज!

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक महिला की हत्या की FIR उसी के पति ने दर्ज करवाई थी. पुलिस तलाश कर रही थी कि आखिर महिला है तो है कहां. अगर उसकी हत्या भी हुई है तो कम से कम उसका कुछ सुराग तो हाथ लगे. मगर दो साल तक महिला का कुछ भी नहीं पता लगा. फिर एक दिन अचानक कुछ ऐसा हुआ, जिसे जानकर पुलिस से लेकर महिला के पति तक, हर कोई हैरान रह गया. महिला के पति के मोबाइल पर एक OTP आया, उसी से पता चला कि महिला तो जिंदा है.

वो महिला न केवल जिंदा मिली. बल्कि दूसरे राज्य में अपना नया घर बसा चुकी थी. मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिलखाव गांव का है. यहां रहने वाली प्रियंका नामक युवती की शादी 14 मई 2017 को संदीप संग हुई थी. शादी के बाद सात साल तक वैवाहिक जीवन अच्छा रहा. दोनों को एक प्यारा सा बेटा भी हुआ. मगर फिर पति-पत्नी में अक्सर लड़ाई-झगड़े होने लगे.

जानकारी के मुताबिक, 1 जुलाई 2024 को विवाद इतना बढ़ा कि प्रियंका घर से गहने लेकर मायके चली गई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। फिर वहां से अपने बेटे को लेकर आत्महत्या करने के इरादे से अयोध्या पहुंच गई. सरयू नदी के किनारे जब वह जान देने वाली थी, तभी राजस्थान से दर्शन करने आए मंगलचंद्र ने उसे देख लिया. उसने प्रियंका की जान बचा ली. इसके बाद प्रियंका ने मरने का इरादा त्याग दिया. फिर मंगलचंद्र के साथ राजस्थान चली गई. वहां दोनों पति-पत्नी की तरह लिव-इन में रहने लगे.

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई FIR

इधर बस्ती में पत्नी और बच्चे के अचानक लापता होने से पति संदीप टूट गया. वो उन्हें ढूंढता रहा, मगर वो दोनों नहीं मिले. फिर उसे शक हुआ कि उसके ससुराल वालों ने ही जेवर के लालच में प्रियंका और बच्चे की हत्या कर लाश नदी में फेंक दी होगी. संदीप ने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी. जब पुलिस ने सुनवाई नहीं की, तो संदीप कोर्ट पहुंचा. कोर्ट के आदेश पर 4 नवंबर 2024 को प्रियंका के माता-पिता, चचेरी बहन और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया.

एक OTP ने पलट दी पूरी बाजी

दो साल बीत गए. प्रियंका राजस्थान में अपनी पहचान बदलना चाहती थी. वो एक आधार सेंटर पर अपना फोटो और पता अपडेट करवाने पहुंची. जैसे ही उसने पुराना आधार नंबर डाला, लिंक मोबाइल नंबर (जो उसके पहले पति संदीप के पास था) पर एक OTP गया. संदीप ने जब ओटीपी देखा तो उसे माजरा समझते देर न लगी. उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

राजस्थान से बरामद किया प्रियंका को

पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ली, राजस्थान पहुंचकर प्रियंका को बरामद कर लिया. जब प्रियंका को बस्ती लाया गया, तो वहां का दृश्य देखने लायक था. संदीप ने जैसे ही अपनी पत्नी और बेटे को देखा तो वो भावुक हो गया. संदीप को प्रियंका पर गुस्सा भी था. उसने कहा- मैं प्रियंका को साथ नहीं रखना चाहता. बस अपने बेटे को साथ ले जाना चाहता हूं. मगर बेटे ने संदीप के साथ न सिर्फ जाने से मना कर दिया, बल्कि उसे पापा मानने से भी इनकार कर दिया.

बच्चे की कस्टडी के लिए कार्रवाई

एएसपी श्यामकांत ने बताया- हत्या की FIR कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई थी. महिला के जिंदा मिलने के बाद अब कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए गए हैं. बच्चे की कस्टडी को लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही इस मामले में अंतिम रिपोर्ट लगाई जाएगी.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply