Wednesday, February 11, 2026
CrimeIndiaTrending

वो कुछ कर नहीं पाते, उनकी मर्दानगी… शादी के एक महीने बाद पत्नी ने पति को छोड़ा, कैमरे पर खुलकर बताई सुहागरात की बात

वो कुछ कर नहीं पाते, उनकी मर्दानगी… शादी के एक महीने बाद पत्नी ने पति को छोड़ा, कैमरे पर खुलकर बताई सुहागरात की बात
वो कुछ कर नहीं पाते, उनकी मर्दानगी… शादी के एक महीने बाद पत्नी ने पति को छोड़ा, कैमरे पर खुलकर बताई सुहागरात की बात

उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज एक महीने बाद ही एक महिला ने अपने पति से अलग होने का फैसला कर लिया। वजह सुनकर हर कोई चौंक गया। महिला का आरोप है कि उसके पति का रंग सांवला है और वह उससे शारीरिक रूप से संतुष्ट नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, हाथरस निवासी अभिषेक सक्सेना की शादी करीब एक महीने पहले हाथरस की ही एक युवती से हुई थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य बताया जा रहा था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद पत्नी ने पति के खिलाफ आरोप लगाने शुरू कर दिए। महिला का कहना है कि उसे अपने पति के साथ फिजिकल रिलेशन में समस्या है और वह इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहती।

महिला ने चौकी में दिए बयान में कहा कि उनके बीच कोई पारिवारिक विवाद नहीं है, लेकिन कुछ निजी कारणों से वह अब साथ नहीं रह सकती। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उसने यह भी साफ कर दिया कि वह बिना किसी समझौते के अलग होना चाहती है।

वहीं, दूसरी तरफ पति अभिषेक इस फैसले से पूरी तरह टूट चुके हैं। उन्होंने भावुक होकर बताया कि शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी और इस पर करीब 2.5 से 3 लाख रुपये खर्च किए गए थे। अभिषेक का आरोप है कि अब पत्नी को उनका सांवला रंग पसंद नहीं आ रहा, इसी वजह से वह रिश्ता तोड़ रही है।

मामले को सुलझाने के लिए परिजनों और पंचायत स्तर पर भी कई बार कोशिश की गई। अभिषेक ने पत्नी से साथ रहने की मिन्नतें भी कीं, लेकिन महिला अपने फैसले पर अडिग रही। आखिरकार, बिना किसी समझौते के दोनों अलग हो गए।

यह मामला अब हाथरस से लेकर आगरा तक चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या आज के समय में रिश्ते सिर्फ लुक और फिजिकल रिलेशन तक ही सीमित रह गए हैं?

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply