Wednesday, February 11, 2026
CrimeIndiaTrending

मानवता शर्मसार: कफन के नाम पर मांगे ₹3000, नहीं देने पर परिजनों को नग्न हालत में सौंप दी युवक की बॉडी! पोस्टमार्टम हाउस पर गंभीर आरोप

मानवता शर्मसार: कफन के नाम पर मांगे ₹3000, नहीं देने पर परिजनों को नग्न हालत में सौंप दी युवक की बॉडी! पोस्टमार्टम हाउस पर गंभीर आरोप
मानवता शर्मसार: कफन के नाम पर मांगे ₹3000, नहीं देने पर परिजनों को नग्न हालत में सौंप दी युवक की बॉडी! पोस्टमार्टम हाउस पर गंभीर आरोप

नोएडा के सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। आरोप है कि पोस्टमार्टम हाउस के स्टाफ ने एक मृतक युवक के परिजनों से शव को कफन से ढकने के नाम पर पैसे मांगे। जब परिजनों ने पैसे देने से मना किया तो कथित तौर पर शव को बिना किसी कपड़े या चादर के ही उन्हें सौंप दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

जानकारी के अनुसार चिपयाना गांव के रहने वाले रचित नाम के युवक ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-94 भेजा था। मृतक के परिवार का आरोप है कि पोस्टमार्टम हाउस में स्टाफ ने शव को कफन से ढकने के लिए पैसे की मांग की थी। परिवार का कहना है कि पैसे न देने पर पहले स्टाफ ने शव को छूने से भी इनकार कर दिया और बाद में शव को बिना ढके ही उन्हें सौंप दिया गया।

परिजनों का आरोप है कि मजबूरी में उन्हें श्मशान घाट से चादर खरीदकर शव को ढकना पड़ा। इस दौरान उन्होंने घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परिवार का यह भी आरोप है कि पोस्टमार्टम हाउस से जुड़ी एम्बुलेंस सेवा में भी मनमानी रकम वसूलने की कोशिश की जाती है।

मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दे दिए हैं। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार सामान्य प्रक्रिया में शव को ठीक तरीके से पैक करके ही परिजनों को सौंपा जाता है। अगर जांच में किसी तरह की गड़बड़ी सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply