Wednesday, February 11, 2026
Crime

चित्रकूट में मंदिर दर्शन के लिए पहुंची युवती से दुष्कर्म, पैर दुपट्टे से बांधे, मुंह में कपड़ा ठूंसकर की दरिंदगी

चित्रकूट में मंदिर दर्शन के लिए पहुंची युवती से दुष्कर्म, पैर दुपट्टे से बांधे, मुंह में कपड़ा ठूंसकर की दरिंदगी
चित्रकूट में मंदिर दर्शन के लिए पहुंची युवती से दुष्कर्म, पैर दुपट्टे से बांधे, मुंह में कपड़ा ठूंसकर की दरिंदगी

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम को एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक घटना घटी है. 18 साल की एक युवती, जो रोज की तरह गांव के मंदिर में पूजा करने गई थी, उसके साथ क्रूरता से दुष्कर्म किया गया. युवती की मां की बचपन में ही मौत हो चुकी है, इसलिए उसका पालन-पोषण पिता और दो ताइयों के सहारे हो रहा है.

शाम लगभग 7 बजे वह मंदिर पहुंची, दीपक जलाया और परिक्रमा शुरू की. इसी दौरान गांव का ही रहने वाला राजेश कुमार आरख वहां आया और अकेला पाकर उसने युवती पर हमला बोल दिया. उसने विरोध करने पर युवती के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, उसके दुपट्टे से ही हाथ-पैर बांध दिए और जबरदस्ती दुष्कर्म किया. काफी समय तक उसे बंधक बनाकर रखा गया.

घर पर देर तक न लौटने से चिंतित पिता ने तलाश शुरू की. दो ताइयां टॉर्च लेकर मंदिर पहुंचीं तो उन्होंने आरोपी को युवती के साथ देख लिया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। शोर मचने पर आरोपी धमकियां देते हुए भाग गया. ताइयों ने युवती के बंधन खोले और उसे घर लाईं, जहां उसने पूरी घटना बताई. घटना स्थल पर आरोपी का मोबाइल फोन और कुछ कपड़े मिले हैं.

पिता ने थाने में लिखित शिकायत दी है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है और उसकी तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं. पीड़िता का मेडिकल जांच जिला अस्पताल में कराया गया है. घटना के बाद गांव में काफी तनाव है, इसलिए पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात की गई है. एएसपी सत्यपाल सिंह ने मामले की गंभीरता बताते हुए जांच तेज करने की बात कही है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply