
स्वस्थ जीवन जीने की चाह हर इंसान की होती है। इसके लिए कोई दूध का ज़्यादा सेवन करता है, कोई अंडे खाता है, तो कोई हरी सब्ज़ियों और आयुर्वेदिक चीज़ों को अपनी दिनचर्या में शामिल करता है। लेकिन हमारे आसपास मौजूद कुछ साधारण-सी चीज़ें ऐसी भी होती हैं, जिनके फायदे हम अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं।
चुकंदर के पत्ते उन्हीं में से एक हैं।
अक्सर लोग चुकंदर तो खाते हैं, लेकिन उसके पत्तों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। जबकि सच यह है कि चुकंदर से भी ज़्यादा पोषक तत्व उसके पत्तों में पाए जाते हैं।
खून की कमी को दूर करने में बेहद असरदार
चुकंदर के पत्तों में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। नियमित रूप से इनका सेवन करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती और हीमोग्लोबिन का स्तर बेहतर बना रहता है। खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए यह बहुत फायदेमंद है।
इम्यून सिस्टम को बनाते हैं मजबूत
इन पत्तों में मौजूद पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। यह शरीर में सफेद रक्त कणिकाओं के निर्माण में सहायक होते हैं, जिससे संक्रमण से लड़ने की ताकत बढ़ती है।
दिल को रखते हैं स्वस्थ
चुकंदर के पत्तों में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मददगार माने जाते हैं।
पाचन तंत्र को करते हैं दुरुस्त
अगर आपको कब्ज़, गैस या अपच की समस्या रहती है, तो चुकंदर के पत्ते आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इनमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।
हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद
इन पत्तों में कैल्शियम की मात्रा भी अच्छी होती है, जो हड्डियों और दांतों को मज़बूत बनाती है। बढ़ती उम्र में हड्डियों की कमजोरी से बचाव में यह मददगार है।
त्वचा और सौंदर्य के लिए लाभकारी
चुकंदर के पत्ते सिर्फ सेहत ही नहीं, बल्कि सौंदर्य के लिए भी फायदेमंद हैं। यह त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं और चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाने में मदद करते हैं।
कैसे करें सेवन?
- चुकंदर के पत्तों की सब्ज़ी बनाकर
- सूप में डालकर
- या रोज़ाना एक कप पत्तों का जूस बनाकर सेवन किया जा सकता है
नियमित और संतुलित मात्रा में इसका सेवन करने से शरीर को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है।






