Wednesday, February 11, 2026
CricketIndiaTrending

पाकिस्तान ने फिर कराई अपनी जगहंसाई, 15 फरवरी को श्रीलंका में नहीं बल्कि इस देश में होगा भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना!

पाकिस्तान ने फिर कराई अपनी जगहंसाई, 15 फरवरी को श्रीलंका में नहीं बल्कि इस देश में होगा भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना
पाकिस्तान ने फिर कराई अपनी जगहंसाई, 15 फरवरी को श्रीलंका में नहीं बल्कि इस देश में होगा भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना

Pakistan: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) इस बार भारत और श्रीलंका (IND vs SL) की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है. भारतीय टीम (Team India) ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) का ख़िताब अपने नाम किया था, इसके बाद से टीम इंडिया (Team India) अभी तक कोई भी टी20 सीरीज नही हारी है, वहीं बिना कोई मैच हारे एशिया कप 2025 का ख़िताब जीत चुकी है.

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का मुकाबला श्रीलंका में होना है, लेकिन 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया कि वो आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच में हिस्सा नही लेगी. पाकिस्तान (Pakistan) सरकार के इस फैसले से दोनों देशों के फैंस बेहद निराश हैं, लेकिन अब फैंस के लिए एक खुशखबरी आ रही है.

15 फरवरी को इस देश में होगा भारत और Pakistan का सामना

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है और भारत एवं पाकिस्तान (Pakistan) का आमना-सामना 15 फरवरी को श्रीलंका के आर प्रेमदासा में होना था, लेकिन अब पाकिस्तान सरकार ने इस मैच का बहिष्कार कर दिया है, ऐसे में फैंस बेहद निराश थे, लेकिन इसी दिन बैंकॉक में भारत और पाकिस्तान की महिला टीम का आमना-सामना होगा.

13 फरवरी से एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है इस टूर्नामेंट में भी इंडिया ए और पाकिस्तान ए महिला टीमों के बीच 15 फरवरी को मैच खेला जाना है. पीसीबी ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हालांकि पाकिस्तान ने यहां अपना दोहरा चेहरा दिखाया है और इस मैच के बॉयकॉट की बात नही कही है.

BCCI ने इन खिलाड़ियों को दिया राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप में जगह

हुमैरा काजी, वृंदा दिनेश, अनुष्का शर्मा, दीया यादव, तेजल हसब्निस, नंदनी कश्यप (विकेटकीपर), ममता एम (विकेटकीपर), राधा यादव (कप्तान), सोनिया मेंढिया, मिन्नू मणि, तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर, जिन्तामणि कलिता, नंदिनी शर्मा.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply