Wednesday, February 11, 2026
Crime

मौसा नेˈ तोड़ा भरोसे का रिश्ता भांजी के कमरे में घुसकर की घिनौनी हरकत शिकायत करने पर पिता और चाचा ने भी बना लियाˌ

मौसा नेˈ तोड़ा भरोसे का रिश्ता भांजी के कमरे में घुसकर की घिनौनी हरकत शिकायत करने पर पिता और चाचा ने भी बना लियाˌ
मौसा नेˈ तोड़ा भरोसे का रिश्ता भांजी के कमरे में घुसकर की घिनौनी हरकत शिकायत करने पर पिता और चाचा ने भी बना लियाˌ

 मोदी नगर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा कि, समाज में ये गंदगी कहां तक पहुंच गया है। दरअसल पूरा मामला ये है कि, मौसा ने अपनी भांजी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उनके निजी अंगों से जबरदस्ती छेड़खानी की। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने भांजी को जान से मारने की धमकी दी। इस पूरी घटना के बाद जब पीड़िता ने अपने परिजनों से शिकायत की तो पिता व चाचा ने उन्हें पीट दिया। 

पीड़िता ने थाने में दी तहरीर

हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि, कॉलोनी की एक युवती कॉलेज में पढ़ती है। उसके मुताबिक उसका मौसा उस पर बुरी नीयत रखता है। कुछ दिन पहले वह मां के साथ नानी के घर गई थी। वहां उसकी मौसी व मौसा भी आए हुए थे। जैसे ही युवती अपनी नानी के घर पहुंची तो वो कमरे में चली गई। इस गहमागहमी के बीच आरोपी मौसा आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके गुप्तांगों से छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। 

इंस्टाग्राम पर भेजा अश्लील मैसेज

जब पीड़िता ने शोर मचाना शुरू किया तो उसका मौसा उसे जान से मारने की धमकी देकर कमरे से भाग गया। धमकी से डरी पीड़िता ने इस बारे में किसी को नहीं बताया। इसके बाद उसका मौसा उसे इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजने लगा। उस पर अश्लील कमेंट करने का भी आरोप है। अब कुछ दिन पहले मौसा फिर घर पर आया। लड़की को अकेला पाकर उसने फिर दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन इस बार पीड़िता बर्दाश्त नहीं कर सकी। जब इस पूरे मामले की पीड़िता ने अपने पिता और चाचा से शिकायत की तो दोनों ने उसकी पिटाई कर दी।

परिजनों को पीड़िता की बातों पर नहीं हुआ भरोसा

उसने सारी बात परिजनों को बताई। पीड़िता का आरोप है कि, परिजन उसकी बातों को गलत साबित करने लगे। चाचा और पिता ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। उससे कहा कि वह इस बात का जिक्र दोबारा न करे। इसके बाद से पीड़िता तनाव में है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उसे डर है कि कहीं उसके साथ कोई अनहोनी न हो जाए। इस मामले में पीड़िता ने रविवार को मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply