Tuesday, February 10, 2026
BollywoodIndiaTrending

गोविंदा को बदनाम कर रहीं पत्नी सुनीता? खुद पर आरोपों पर अब एक्टर ने तोड़ी चुप्पी…!..

गोविंदा को बदनाम कर रहीं पत्नी सुनीता? खुद पर आरोपों पर अब एक्टर ने तोड़ी चुप्पी…!..
गोविंदा को बदनाम कर रहीं पत्नी सुनीता? खुद पर आरोपों पर अब एक्टर ने तोड़ी चुप्पी…!..

Govinda Reacts To Wife Sunita Allegation: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा का विषय उनके निजी जीवन से जुड़ा है। दरअसल, कुछ दिन पहले उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर कई तरह के आरोप लगाए. इन दिनों एक्टर और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का झगड़ा पब्लिक हो गया है. आए दिन सुनीता पति पर गंभीर आरोप लगाती हैं. इनमें से एक गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का है. वो सीधे तौर पर कुछ नहीं कहतीं लेकिन इशारों में पति के अफेयर होने पर खूब कमेंट करती हैं. सुनीता के इन आरोपों पर गोविंदा का रिएक्शन आया है.

आरोपों पर गोविंदा का रिएक्शन
गोविंदा ने अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने के आरोप को खारिज किया है. गोविंदा ने न्यूकमर्स से माफी भी मांगी है. गोविंदा कहते हैं, ‘कब नहीं लगे ये आरोप मुझपर. शुरू में लड़कियों को हाथ लगाने से मैं कांपता था. जो आरोप लगा रहा है वो मेरे बचपन का प्यार है. प्यार के मामले में मेरा कभी प्रॉपर नहीं चला. जवानी का प्यार भी मुझे छोड़ गया है. अब जो प्यार हो रहा है किसी के सोचने के मुताबिक ये बुढ़ापे का है. एक्टर कहते हैं, ‘मैंने 4 सुपरस्टार्स और मिस यूनिवर्स हीरोइन संग काम किया है. मैंने कभी उन लोगों की तरफ नहीं देखा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। एक भी मेरी हीरोइन ऐसी नहीं कह सकती कि मैंने तंग किया है या किसी के लिए अशब्द कह दिया हो. जो हीरोइन मेरे घर पर आ रही है, मैंने घर की फिल्म से उसका करियर शुरू हो रहा है. मैं कभी उसे गलत नहीं कहूंगा. मैं सभी आर्टिस्ट्स और हीरोइनों का शुक्रिया अदा करता हूं. मेरी जो फिल्में चली हैं उसके लिए मैं डायरेक्टर्स, गानों और हीरोइनों का आभार जताता हूं. मेरी मां हीरोइन थी. मैंने किसी हीरोइन संग मिसबिहेव नहीं किया.’

न्यूकमर से मांगी माफी
उन्होंने आगे कहा, ‘ऐसे में अब वो (सुनीता) मेरा नाम ले रही हैं. मैं उन शब्दों को पसंद नहीं करता. इसलिए मैं क्षमा मांगता हूं जो मेरी न्यूकमर्स हैं. ताकि वो मुझसे डरे नहीं, मेरे साथ काम करें. कहीं वो कहने लगे कि इसके प्रोडक्शन में काम ही नहीं करना है. मेरी मम्मी ने मुझसे कहा था कि गोविंदा तुम क्या करोगे, जब परिवार के 4 सदस्य, जिन्हें तुम प्यार कर रहे हो. वो तुम्हें धोखा देंगे? दुनिया तुम्हें प्यार कर रही है. क्या वो पागल है? क्या उनकी इज्जत, इज्जत नहीं हैं? मैं सभी हीरोइनों का मेरे घर में वेलकम करता हूं. नए एक्टर्स का वेलकम करता हूं. मैं यहां उनकी वजह से हूं.’ साथ ही गोविंदा ने लिंकअप रूमर्स पर कहा, ‘वो जो नाम ले रहीं कोमल, मैं धन्यवाद देता हूं कि जो मैं आज सेव्ड हूं, वो एक भी शब्द नहीं बोलती हैं. वो चुप हैं इतने में तो आजकल के यंगस्टर्स हैं वो गाली दे देते हैं.’

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply