Wednesday, February 11, 2026
CrimeIndiaTrending

आगजनी, सड़क जाम, पुलिस का लाठीचार्ज… दरभंगा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या के बाद भारी बवाल!.

आगजनी, सड़क जाम, पुलिस का लाठीचार्ज… दरभंगा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या के बाद भारी बवाल!.

आगजनी, सड़क जाम, पुलिस का लाठीचार्ज… दरभंगा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या के बाद भारी बवाल!.

बिहार के दरभंगा जिले में 6 साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के बाद लोगों को गुस्सा उबल पड़ा है. रेप के बाद बच्ची की हत्या कर दी गई. इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद बड़ी संख्या में आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए. सड़क जाम कर आगजनी करने लगे. विरोध-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी. जो हाथों में लाठी-डंडा लिए नजर आई. आक्रोशित लोगों का कहना था कि आरोपी को हमें दे दों हम इंसाफ करेंगे. इस बीच पुलिस ने सड़क जाम कर रहे लोगों को हटाने की कोशिश शुरू की. इस दौरान आक्रोशित लोग और पुलिस जवानों के बीच भी तीखी बहस हुई. लोगों ने पथराव भी किया. बाद में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. 

6 साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के बाद आक्रोशित लोगों के सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन करने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए. जिसमें लोग पथराव करते नजर आए. पुलिस लाठीचार्ज करती भी नजर आ रही है. 

शनिवार शाम से गायब थी बच्ची, पोखर किनारे मिली लाश

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना दरभंगा विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की है. यहां शनिवार की देर शाम से 6 साल की एक बच्ची लापता थी. परिजन लगातार उसे खोज रहे थे. आवारा कुत्तों के द्वारा भौंकने के दौरान परिजनों को शक हुआ तो तालाब किनारे बच्ची का खून से लथपथ शव मिला. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू किया. पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई. 

बच्ची के पड़ोसी ने ही की दरिंदगी

सूचना मिलने ही पहले विश्वविद्यालय थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे,  फिर दरभंगा एसएसपी जगरनाथ रेड्डी भी पहुंचे. उनके साथ कई थानों की पुलिस के साथ FSL और साइबर सेल की टीम भी पहुंची और जांच में जुटी. पुलिस जांच में सामने आया कि बच्ची के साथ उसके पड़ोसी 22 वर्षीय पड़ोसी विकास महतो ने दुष्कर्म किया था. उसी ने बच्ची की हत्या की और वह फरार हो गया.

सीसीटीवी देख आरोपी को किया गया गिरफ्तार

जांच के दौरान पता चला कि तीन बच्चियों एक साथ तालाब किनारे खेल रही थी. सभी का उम्र 6 से 8 वर्ष के बीच की थी. आरोपी एक बच्ची को उठाकर अंधेरे में ले गया और रेप कर हत्या कर फरार हो गया और दो बच्ची वहां से भाग निकली. जब घटना की चर्चा हुई तो बच्चियों ने कहा कि हम उसे पहचानते हैं और उसके बाद पुलिस ने उसे सीसीटीवी पर उसका चेहरा दिखया तो बच्चियों ने पहचान की विकास महतो ने ही घटना को अंजाम दिया है. 

इसके बाद पुलिस ने विकास को उसके घर से तुरंत गिरफ्तार कर लिया. उसके कपड़े पर भी खून के धब्बे थे. एसएससी ने कहा कि 6 वर्षीय बच्चे की लाश मिली है हम लोग जांच कर रहे हैं वहीं परिजनों ने बताया कि हमारी 6 वर्ष के बच्ची के साथ रेप कर विकास महतो ने उसकी हत्या कर दी है.

राजद ने बोला हमला, कहा- सरकार को शर्म नहीं

इस घटना को लेकर RJD ने बिहार सरकार और पुलिस-प्रशासन पर हमला किया है. राजद ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा- दरभंगा में 6 साल की बच्ची के साथ हैवानियत! बलात्कार कर दरिंदगी से कर दी गई हत्या! स्थानीय लोगों का गुस्सा सड़कों पर उबल पड़ा है! बिहार पुलिस और BJP, नीतीश कुमार सरकार को शर्म नहीं! सम्राट चौधरी की पुलिस का ध्यान केवल शराब के अवैध व्यापारियों, उगाही, वसूली से होने वाली कमाई पर है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply