
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) की शुरुआत हो चुकी है. भारतीय टीम (Team India) ने अपना पहला मैच यूएसए (USA) के खिलाफ खेला था, जहां 29 रनों से टीम इंडिया ने इस मैच में जीत हासिल की और पॉइंट्स टेबल के टॉप पर कब्जा कर लिया है. भारतीय टीम ने यूएसए के खिलाफ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को आराम दिया था. अब इस खिलाड़ी की वापसी हो सकती है.
भारतीय टीम (Team india) को अपना अगला मैच 12 फरवरी को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम दिल्ली में खेला जाना है. भारतीय टीम इस मैच में 2 बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती है. आइए जानते हैं किन 2 खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है.
अभिषेक शर्मा बिमारी की वजह से हो सकते हैं बाहर
भारतीय टीम (Team India) के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) वायरल फीवर से जूझ रहे हैं, इसके बावजूद उन्होंने यूएसए के खिलाफ मैच खेला था, लेकिन पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे. भारत के जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि अभिषेक शर्मा वायरल फीवर से जूझ रहे थे और पूरी तरह से फिट नही थे.
अब नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले बुरी खबर आ रही है कि अभिषेक शर्मा मैच से बाहर रह सकते हैं, क्योंकि टीम मैनेजमेंट उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले पूरी तरह से फिट देखना चाहती है. ऐसे में उनकी जगह संजू सैमसन (Sanju Samson) को नामीबिया के खिलाफ मैच में मौका दिया जा सकता है.
जसप्रीत बुमराह की वापसी के बाद बाहर बैठेंगे सिराज
भारतीय टीम (Team India) के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, यूएसए के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक शर्मा की तरह ही वायरल फीवर का शिकार हो गए थे, ऐसे में उन्होंने मैच से बाहर बैठने का फैसला किया था, इसके बाद हर्षित राणा की जगह 24 घंटे पहले टीम इंडिया में शामिल किए गए मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था.
अब नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से फिट हो चुके हैं, ऐसे में मोहम्मद सिराज की जगह उन्हें टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. भारतीय टीम मैनेजमेंट पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले जसप्रीत बुमराह को आराम दे सकती है, लेकिन उम्मीद है कि वो नामीबिया के खिलाफ खेल भी सकते हैं.
नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए Team India की सम्भावित प्लेइंग 11
ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह/ मोहम्मद सिराज.
ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।






