Tuesday, February 10, 2026
CrimeIndiaTrending

मेरठ में थाने के बाहर नाले से मिला सड़ा-गला शव, लोगों का फूटा गुस्सा, बोले- नगर निगम की लापरवाही…!

मेरठ में थाने के बाहर नाले से मिला सड़ा-गला शव, लोगों का फूटा गुस्सा, बोले- नगर निगम की लापरवाही…!
मेरठ में थाने के बाहर नाले से मिला सड़ा-गला शव, लोगों का फूटा गुस्सा, बोले- नगर निगम की लापरवाही…!

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब थाने के ठीक सामने स्थित खुले नाले में एक युवक का शव सड़ी-गली हालत में बरामद हुआ. पुलिस की नाक के नीचे हुए इस हादसे ने न केवल कानून-व्यवस्था, बल्कि नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं. कुछ राहगीरों ने शव देखा तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई.

स्थानीय लोगों की सूचना पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकलवाया. मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है. शव काफी पुराना होने के कारण सड़ चुका था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक कई दिन पहले नाले में गिरा होगा. पुलिस को मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला है, जिसके कारण फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि युवक की पहचान और मौत के समय का पता लगाया जा सके.

नगर निगम की लापरवाही बनी ‘डेथ ट्रैप’

घटना के बाद स्थानीय निवासियों में नगर निगम के खिलाफ भारी आक्रोश है. लोगों का आरोप है कि थाने के बाहर स्थित यह बड़ा नाला लंबे समय से खुला पड़ा है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों द्वारा इसे ढंकने के लिए कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन नगर निगम के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे. निवासियों का कहना है कि प्रशासन की इसी अनदेखी के कारण आज एक मासूम जान चली गई. लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नाले को कवर नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे.

शराब के नशे में गिरने की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में होने के कारण असंतुलित होकर नाले में गिर गया होगा और बाहर न निकल पाने के कारण उसकी मौत हो गई. हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह और समय की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.

फिलहाल, पुलिस ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट चेक की जा रही है. वहीं, स्थानीय लोग अब दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और खुले नालों को तुरंत ढंकने की मांग पर अड़े हैं.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply