Tuesday, February 10, 2026
CricketIndiaTrending

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप से पहले USA के लिए प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का आया बयान, कहा ‘अमेरिका हमेशा ही…

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप से पहले USA के लिए प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का आया बयान, कहा ‘अमेरिका हमेशा ही…
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप से पहले USA के लिए प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का आया बयान, कहा ‘अमेरिका हमेशा ही…

Donald Trump: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) की शुरुआत 7 फरवरी से हो चुकी है, आज शाम इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) का सामना यूएसए की टीम (USA Cricket Team) से होना है. ये मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि पिछले विश्व कप में अमेरिका ने पाकिस्तान (PAK vs USA) को शिकस्त दी थी. अब एक बार फिर दोनों देश के बीच मुकाबला खेला जाना है. अब तक दोनों देशों ने 1-1 मैच खेला है. पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में नीदरलैंड को अंतिम ओवर में हराया था. वहीं भारत ने यूएसए को शिकस्त दी है.

अब पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले यूएसए के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का बड़ा बयान आया है. यूएसए के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने इस मैच से पहले अमेरिका की टीम को एक संदेश भेजा है, जो इस समय चर्चा का विषय है.

Donald Trump ने यूएसए की टीम को दिया ये संदेश

यूएसए के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने आज सिंहली स्पोर्ट्स क्लब कोलंबो में होने वाले मैच से पहले अपनी टीम का हौसलाअफजाई करते हुए एक स्टेटमेंट जारी किया है. इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि

“मैंने अभी सुना कि इंडिया में क्रिकेट वर्ल्ड कप चल रहा है! मैं टीम USA को बेस्ट ऑफ लक देता हूं! हमारी टीम बहुत मजबूत है. अमेरिका आपका साथ दे रहा है!”

यूएसए में क्रिकेट को उतना महत्व नही दिया जाता है, लेकिन जिस तरह से अमेरिका की टीम ने पिछले कुछ समय में प्रदर्शन किया है, इस टीम ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. अब यूएसए के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के इस बयान से साफ है कि यूएसए में भी क्रिकेट पनपना शुरू हो गया है, हालांकि यूएसए की टीम में अधिकतर भारतीय खिलाड़ियों का ही बोलबाला है.

टी20 विश्व कप 2026 के लिए यूएसए की टीम

मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्तुश केंजीगे, शैडली वैन शल्कवाइक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजाने.

टी20 विश्व कप 2026 में यूएसए की टीम का शेड्यूल

तारीख समय (IST) मुकाबला (मैच) स्थान
7 फरवरी 2026 7:00 PM भारत vs USA (मैच भारत 29 रनों से जीता) Wankhede Stadium, मुंबई
10 फरवरी 2026 7:00 PM पाकिस्तान vs USA SSC Cricket Ground, कोलंबो
13 फरवरी 2026 7:00 PM USA vs नीदरलैंड्स MA Chidambaram Stadium, चेन्नई
15 फरवरी 2026 3:00 PM USA vs नामीबिया MA Chidambaram Stadium, चेन्नई

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply