
वास्तु शास्त्र का प्रभाव जीवन पर भी देखने को मिलता है। वास्तु के कुछ नियमों का ख्याल रखना महत्वपूर्ण माना जाता है। घर का वास्तु ठीक हो तो सुख, शांति और समृद्धि भी बनी रहती है। वहीं, बेडरूम में भी वास्तु का खास ध्यान रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, बेडरूम में कुछ चीजों को रखना शुभ नहीं माना जाता है। सोते समय बिस्तर के पास कुछ चीजें रखने से नेगेटिव एनर्जी बढ़ सकती है। आइए जानते हैं सोते समय बिस्तर के पास किन चीजों को रखने से नींद व सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है-
चप्पल-जूते
वास्तु के अनुसार, सोते समय बिस्तर के आस-पास चप्पल-जूते बिल्कुल भी नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से रूम की नेगेटिव एनर्जी बढ़ सकती हैं। साथ ही आपके मन और नींद पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
डायरी या किताब
कभी भी सोते समय सिरहाने या बिस्तर के पास डायरी या किताब नहीं रखनी चाहिए। किताबों में मां सरस्वती का वास माना जाता है। वास्तु के अनुसार, सोते समय किताबें पास रखने से पढ़ाई में या फिर मेंटल तौर पर दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है।
पर्स
वास्तु के अनुसार, सोते समय बिस्तर के पास पर्स भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा न करने पर फाइनेंशियल दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। धन व पर्स को हमेशा उचित स्थान पर ही रखना चाहिए।
घड़ी
कई लोगों की आदत होती है बेड की साइड टेबल पर घड़ी रखने की लेकिन वास्तु के अनुसार, सोते समय बिस्तर के पास घड़ी नहीं रखना चाहिए। ऐसा न करने पर तनाव बढ़ सकता है और कमरे की पॉजिटिव एनर्जी भी प्रभावित हो सकती है।
इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
कई बार सोते समय लोग बेड पर ही या साइड टेबल पर मोबाइल या लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस रख देते हैं। ऐसा करना न केवल वास्तु के अनुसार बल्कि साइंटिफिक तौर पर भी सेहत के लिए नुकसानदेह है। इन गैजेट्स से निकलने वाली रेडिएशन आपकी नींद की क्वालिटी को खराब कर सकती है साथ ही स्ट्रेस और नेगेटिविटी का कारण भी बन सकती है।





