
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिस ने एक व्यक्ति को किडनैप होने के बाद पांच घंटे के अंदर आजाद कराया है। इस वजह से उसकी जान बच गई। अगर पुलिस समय रहते नहीं पहुंचती तो इस व्यक्ति की हत्या होना तय था। गोंडा इलाके में एक लड़की के पिता और भाई ने कथित तौर पर उसके प्रेमी का अपहरण कर लिया था। इसकी शिकायत पुलिस के पास की गई तो पुलिस ने पांच घंटे के भीतर अपहरण किए गए व्यक्ति को बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित संजय कुमार एक लड़की के साथ भाग गया था, जिसके बाद लड़की के पिता और भाई ने अपहरण की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया, और वे उसकी हत्या करने की योजना बना रहे थे। सूचना मिलते ही अलीगढ़ पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर कुमार को ढूंढने के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया।
पांच घंटे के अंदर मिला युवक
अलीगढ़ ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमृत जैन ने बताया, “सुबह 10 बजे सूचना मिली कि सचिन कुमार नाम के एक व्यक्ति को हेमू और विनोद नाम के दो लोगों ने मोटरसाइकिल पर बिठाकर अगवा कर लिया और गोंडा थाना क्षेत्र की ओर ले गए। सूचना मिलते ही अलीगढ़ पुलिस ने सभी क्षेत्रों में नाकाबंदी कर दी। जिला और ग्रामीण दस्ते ने भी चौकियां स्थापित कीं और निगरानी का उपयोग करते हुए कई स्थानों पर छापेमारी की।” पुलिस ने पांच घंटे के भीतर अपहृत व्यक्ति को ढूंढ निकाला और लड़की के भाई और पिता को गिरफ्तार कर लिया।
अपहरण करने वाले पुलिस की गिरफ्त में
एसपी अमृत जैन ने बताया, “पुलिस ने हत्या के इरादे से अपहरण के इस मामले को तुरंत सुलझा लिया और सचिन कुमार को महज पांच घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया गया। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि सचिन कुमार कुछ दिन पहले आरोपी के परिवार की एक लड़की के साथ भाग गया था और इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसी मामले को मकसद मानते हुए लड़की के भाई और पिता ने हत्या के इरादे से अपहरण की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।” पुलिस ने संजय के अपहरण में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। आगे की जांच जारी है।



