Tuesday, February 10, 2026
CrimeIndiaTrending

रेलवे स्टेशन के शौचालय में जाकर महिला ने काट ली हाथ की नस, बाहर से दरवाजा खटखटाते रहे लोग!

रेलवे स्टेशन के शौचालय में जाकर महिला ने काट ली हाथ की नस, बाहर से दरवाजा खटखटाते रहे लोग!

महिला के हाथ से काफी खून निकला है। वह बेसुध होकर शौचालय के अंदर ही गिर गई है। पुलिस की टीम ने दरवाजा तोड़ा और उसे बाहर निकाला है। इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

रेलवे स्टेशन के शौचालय में जाकर महिला ने काट ली हाथ की नस, बाहर से दरवाजा खटखटाते रहे लोग!

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। भायखला रेलवे स्टेशन स्थित महिला शौचालय में गुरुवार दोपहर एक कॉलेज छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया है। महिला रेलवे स्टेशन के शौचालय पर हाथ की नस काट ली। इसके चलते काफी खून निकला और वह बेहोश होकर वहीं गिर गई। बाहर से लोग शौचालय का दरवाजा खटखाते रहे।

नस काटकर आत्महत्या की कोशिश

बताया जा रहा है कि मानसिक तनाव से गुजर रही छात्रा ने शौचालय के अंदर अपने हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की थी। काफी देर तक बाहर नहीं आने और अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर एक महिला ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

घायल महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर छात्रा को बाहर निकाला और तुरंत सेंट जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

74 साल के बुजुर्ग से करोड़ों की धोखाधड़ी

वहीं, दूसरी ओर आईआईटी, बंबई की 74 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी से धोखाधड़ी का मामला सामने आई है। सीबीआई की कार्रवाई की धमकी देकर 4.62 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला पहले आईआईटी, बंबई में चिकित्सा अधिकारी के रूप में काम करती थीं। नरेंद्र सिन्हा और गुंजन देवकुमार दिनेशचंद्र को साइबर अपराधियों के साथ मिलीभगत कर बैंक खाते उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply