Tuesday, February 10, 2026
IndiaTrending

चमत्कार! ऑफिस में अचानक पैदा हुआ बच्चा, महिला को नौ महीने तक गर्भ का पता नहीं चला!

चमत्कार! ऑफिस में अचानक पैदा हुआ बच्चा, महिला को नौ महीने तक गर्भ का पता नहीं चला!
चमत्कार! ऑफिस में अचानक पैदा हुआ बच्चा, महिला को नौ महीने तक गर्भ का पता नहीं चला!

इंसान या किसी भी जानवर में भी जब कोई फीमेल बच्चे पैदा करती है, तो अपने चक्र के अनुसार वह बच्चे को उस समय तक पेट में रखती है। इंसानों में यह अवधि नौ महीने की होती है। इस नौ महीने के दौरान महिला के शरीर में कई परिवर्तन आते हैं। अब अगर आपसे कहा जाए की गर्भ के 9 महीने के दौरान महिला को पता ही न चले कि वह गर्भवती है, तो क्या आप इस बात को मानेंगे? आप ऐसा नहीं मानेंगे, लेकिन ऐसा हुआ है। अमेरिका के आयोवा से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पर फेडएक्स नामक कंपनी में काम करने वाली कर्मचारी की अपनी ड्यूटी के दौरान ऐसा सरप्राइज मिला, जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी। महिला कर्मचारी को यह तक पता नहीं था कि वह गर्भवती है, लेकिन काम करने के दौरान उसने एक बच्चे को जन्म दिया।

स्थानीय मीडिया संस्थान केसीसीआई और केईएनएस के मुताबिक महिला की पहचान एमीथिस्ट ब्लूमबर्ग के रूप में हुई है। बच्चे के जन्म के समय तक उसे अपनी गर्भावस्था की जानकारी नहीं थी।

महिला ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे, जब वह अपनी शिफ्ट खत्म कर रही थीं, तब उन्हें बाथरूम जाने की जरूरत महसूस हुई। टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद वह उठ नहीं पाईं और उन्हें महसूस हुआ कि बच्चे का सिर बाहर आ चुका है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने किसी तरह बाथरूम का दरवाजा खोला और मदद के लिए आवाज लगाई। इसके बाद जॉनस्टन-ग्राइम्स फायर डिस्ट्रिक्ट की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षित तरीके से डिलीवरी करवाई।

इसके बाद टीम मां और बेटे को लेकर अस्पताल पहुंची। जन्म के समय बेटे का वजन तीन किलो था। इसके अलावा मां और बेटा दोनों ही स्वस्थ हैं। उसने अपने बेटे का नाम ओनिक्स किंग ईस्टरली रखा।

पहले से ही एक बच्चे की मां ब्लूमबर्ग ने बताया कि उन्हें इस समय गर्भ का पता ही नहीं था। न ही उन्हें इसके सामान्य लक्षण महसूस हुए। उन्होंने कहा कि पहले बच्चे के दौरान उन्हें सामान्य गर्भावस्था के सभी लक्षण थे, लेकिन ओनिक्स के समय उन्हें ऐसा कुछ भी महसूस नहीं हुआ। आमतौर पर गर्भावस्था के समय महिलाओं का वजन बढ़ता है, लेकिन उनका वजन कम होता गया।

उन्होंने कहा, “मुझे गर्भावस्था का एहसास सिर्फ डिलीवरी के दौरान हुआ। जब पीठ में दर्द शुरू हुआ और जब बच्चा नीचे की ओर आया, तभी मुझे उसकी हलचल महसूस हुई।” ब्लूमबर्ग ने मजाक में अपने बेटे को “हमारा फेडएक्स बेबी” कहा।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

इस तरह की अचानक सामने आने वाली गर्भावस्थाओं के मामले नए नहीं हैं। कुछ हफ्ते पहले इलिनॉय के जायन शहर की एक महिला को पेट दर्द हुआ, जिसे वह सामान्य दर्द समझ रही थी, लेकिन बाद में वह क्रिसमस के दिन लेबर पेन में चली गई और उसे बच्चा पैदा हुआ। 28 वर्षीय मेलानी स्मिथ ने एनबीसी शिकागो को बताया कि अस्पताल पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि वह नौ महीने की गर्भवती हैं और उन्होंने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply