Tuesday, February 10, 2026
Crime

जिंदा लड़के को भेज दिया मोर्चरी, परिजनों ने कर दिया हंगामा, मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़!

जिंदा लड़के को भेज दिया मोर्चरी, परिजनों ने कर दिया हंगामा, मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़!

शाहजहांपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गोविंदगंज में वंदेभारत एक्सप्रेस से घायल 16 वर्षीय छात्र को सांस चलने के बावजूद मृत घोषित कर मोर्चरी भेजने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में जमकर हंगामा कर दिया।

जिंदा लड़के को भेज दिया मोर्चरी, परिजनों ने कर दिया हंगामा, मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़!

यूपी के शाहजहांपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गोविंदगंज में वंदेभारत एक्सप्रेस से घायल 16 वर्षीय छात्र को सांस चलने के बावजूद मृत घोषित कर मोर्चरी भेजने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में जमकर हंगामा कर दिया। आक्रोशित परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ भी की। घटना के बाद ट्रामा सेंटर में अफरातफरी मच गई और करीब आधे घंटे तक मरीजों का इलाज ठप रहा।

रविवार सुबह साढ़े दस बजे निगोही के ढकिया तिवारी निवासी 12वीं का छात्र अंकित सिंह परीक्षा की सामग्री लेने आया था। इसी दौरान वह ट्रैक पर चलते हुए रोजा की ओर जा रहा था। ट्रैक पर पीछे से मेरठ से लखनऊ जाने वाली वंदेभारत पहुंच गई। गोविंदगंज में ट्रेन की टक्कर लगने से अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर जीआरपी ने 108 एंबुलेंस से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। एंबुलेंस चालक ने छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने सुबह साढ़े 11 बजे छात्र को मृत घोषित कर शव मुर्दाघर भेज दिया।

डॉक्टरों ने इलाज से किया इनकार

उधर, सूचना मिलने पर दोपहर ढाई बजे निगोही से छात्र के 10-15 परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने मुर्दाघर से स्ट्रेचर पर पड़े छात्र को बाहर निकाला तो उसकी सांसें चल रही थीं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस पर डॉक्टरों से इलाज शुरू करने को कहा गया लेकिन डॉक्टरों ने तीन घंटे पहले मौत होने की बात कहते हुए इलाज से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर परिजन भड़क गए और ट्रामा सेंटर में हंगामा व तोड़फोड़ शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ने पर सदर, चौक और रोजा की पुलिस मौके पर पहुंची।

मेडिकल कॉलेज छावनी में तब्दील

आरोप है कि पुलिस ने मृत छात्र की 11 वर्षीय सगी बहन व चचेरे भाई विनीत सिंह के साथ मारपीट की। इस दौरान के पुलिस की बर्बरता के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें भाई-बहन को अस्पताल परिसर में पुलिस पीटते दिख रही है। फिर चौकी ले जाकर पीटने का आरोप भी लगाया गया है। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पूरे मामले से लोगों में आक्रोश है और पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। शाहजहांपुर एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया, छात्र की मौत के बाद परिजन मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ कर रहे थे। पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply