
Android 12 Security Updates End: क्या आप भी स्मार्टफोन साल 2021 या इससे पहले का है? जवाब अगर हां है तो जरा सावधान हो जाइए. दरअसरल दुनियाभर के 100 करोड़े से ज्यादा स्मार्टफोन यूजर्स की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. टेक जगत की दिग्गज कंपनी Google ने साफ कर दिया है कि Android 12 या उससे पुराने वर्जन पर चलने वाले स्मार्टफोन्स को अब सिक्योरिटी अपडेट्स नहीं मिलेंगे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसका सीधा मतलब है कि दुनियाभर में लगभग 100 करोड़ से ज्यादा फोन अब हैकर्स के निशाने पर हैं.
क्यों बढ़ गया है खतरा?
आंकड़ों और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लगभग 42.1% एंड्रॉइड यूजर्स अभी भी पुराने सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रहे हैं. इन डिवाइसेज के लिए गूगल ने सिक्योरिटी पैच जारी करना बंद कर दिया है. आसान भाषा में कहें तो इन फोन्स के दरवाजे अब वायरस और मैलवेयर के लिए खुले हैं क्योंकि उन्हें लॉक करने वाला अपडेट अब नहीं मिलेगा.
कौन से फोन हैं अब अनसेफ?
अगर आपका फोन साल 2021 या उससे पहले लॉन्च हुआ था तो आप सबसे ज्यादा खतरे में हैं.
अनसेफ वर्जन Android 12, 11, 10, 9 और उससे पुराने.
ये वर्जन हैं अभी सेफ- Android 13, 14, 15 और लेटेस्ट एंड्रॉइड 16 ही अभी सुरक्षित हैं.
Apple से क्यों पिछड़ा एंड्रॉइड?
रिपोर्ट में एंड्रॉइड फ्रेगमेंटेशन को इसका मुख्य कारण माना गया है. जहां एप्पल अपने पुराने आईफोन्स को भी लंबे समय तक अपडेट देता है वहीं सैमसंग, शाओमी और मोटोरोला जैसी कंपनियां कुछ सालों बाद पुराने मॉडल्स को अपडेट देना बंद कर देती हैं.
कैसे चेक करें आपका फोन सेफ है या नहीं
इसके लिए सबसे पहले अपने फोन की Settings में जाएं.
यहां About phone पर जाएं
Android version देखें
अगर आपका फोन Android 12 या उससे पुराने वर्जन पर है और अपडेट नहीं मिल रहा तो वह अब Google की तरफ से सेफ नहीं है.






