Tuesday, February 10, 2026
Gazab

NH पर जमीन, सोने-चांदी के गहने… भांजे के पहले जन्मदिन पर मामा के घर से आया लाखों का तोहफा, पूरी लिस्ट का Video Viral!

NH पर जमीन, सोने-चांदी के गहने… भांजे के पहले जन्मदिन पर मामा के घर से आया लाखों का तोहफा, पूरी लिस्ट का Video Viral!
NH पर जमीन, सोने-चांदी के गहने… भांजे के पहले जन्मदिन पर मामा के घर से आया लाखों का तोहफा, पूरी लिस्ट का Video Viral!

Viral Instagram Reels: इंटरनेट पर अक्सर शादियों में मिलने वाले तोहफों की लंबी चौड़ी सूची पढ़ते शख्स का वीडियो वायरल होता रहता है। एक शख्स ऊंची आवाज में पढ़कर बताता है कि शादी में दोनों पक्षों को तोहफे में क्या क्या मिला है। इस सूची में कभी-कभी इतने सारे सामान होते हैं कि इंटरनेट की जनता आश्चर्य में पड़ जाती हैं कि आखिर आज के समय में भी शादी में इतना लेनदेन कैसे चल रहा है।

गिफ्ट की लिस्ट ने यूजर्स को चौंकाया

हालांकि, अब एक नया वीडियो वायरल हो रह है। वीडियो एक बच्चे के पहले जन्मदिन का है, जिसमें एक शख्स हाथ में नोटपैड लिए इस बात की घोषणा कर रहा है कि बच्चे के जन्मदिन पर उसके नानी के घर से उसके, उसकी मां, परिवार के अन्य सदस्य और बाकी लोगों को लिए क्या तोहफा आया है।

वीडियो जिसे इंस्टाग्राम पर akhilesh_Chauhan ने पोस्ट किया है में देखा जा सकता है कि शख्स बता रहा है कि बच्चे के लिए 21 जोड़े कपड़े, सोना-चांदी के गहने व बर्तन, बच्ची की मां, दादी और चाची के लिए सोना-चांदी के गहने और कपड़े, बच्चे के नाम NH पर एक प्लॉट, भागवान के चांदी के गहने, 101 साड़ी-पैंट शर्ट सेट व कई अन्य चीजें आई हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो –

गिफ्ट की लिस्ट इतनी लंबी थी कि उसे सुनकर पूरा इंटरनेट दंग रह गया। यूजर्स ने हैरान होते हुए वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। पोस्ट किए जाने के बाद से वीडियो को लाखों यूजर्स देख चुके हैं। वीडियो को 30 हजार से अधिक यूजर्स देख चुके हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में कुछ यूजर्स ने फनी कमेंट किए हैं तो कुछ ने इस तरह के दिखावे पर सवाल किया है।

वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने कहा, “भगवान सब के मां-बाप इतने-इतने ही अमीर हों। शिवाय को प्यार, हमेशा मां-बाप का साथ बना रहे।” दूसरे यूजर ने कहा, “शिवाय के पापा की क्या गलती थी जो उनके लिए कोई तोहफा नहीं आया।” तीसरे यूजर ने कहा, “आश्चर्य होता है कि आज भी हमारा समाज ऐसे ही रिवाजों में अटका हुआ है।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “यह होता है प्यार अपनी बहन और उसके परिवार से।” आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट करके बताएं।

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply