
कीर्ति (काल्पनिक नाम) हमेशा से अपनी हेल्थ को लेकर थोड़ी लापरवाह थी. ऑफिस का स्ट्रेस, अनियमित खान-पान और कम नींद की वजह से वह जल्दी थक जाती थी. कई बार उसे पेट में भारीपन, सूजन और कमजोरी भी महसूस होती थी.
एक दिन उसकी सहेली ने उसे कच्चा लहसुन खाने के फायदे बताए और कहा कि सिर्फ एक महीना इसे आजमाकर देखो, शरीर खुद फर्क दिखा देगा. कीर्ति ने इसे एक चैलेंज की तरह लिया और रोज सुबह खाली पेट एक या दो लहसुन की कलियां खाना शुरू कर दीं. शुरू में स्वाद और तेज गंध की वजह से उसे थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन धीरे-धीरे यह उसकी आदत बन गई. एक महीने बाद उसने अपने शरीर में ऐसे बदलाव देखे, जो उसने कभी सोचे भी नहीं थे.
पाचन पहले से ज्यादा मजबूत होने लगा
कच्चा लहसुन प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है और पाचन सिस्टम को एक्टिव करता है. कीर्ति ने महसूस किया कि एक हफ्ते के अंदर ही उसका पेट हल्का रहने लगा. पहले की तरह फुलाव, गैस और भारीपन की समस्या कम हो गई. लहसुन में मौजूद एलिसिन पाचन एंजाइम को बढ़ाता है, जिससे खाना जल्दी और बेहतर तरीके से डाइजेस्ट होता है. यही वजह थी कि उसका पेट रोज सही रहने लगा.
शरीर की इम्यूनिटी बढ़ने लगी और सर्दी-खांसी कम हुई
लहसुन एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है. एक महीने तक लगातार खाने से कीर्ति ने देखा कि मौसम बदलने पर भी उसे पहले जैसी सर्दी या खांसी नहीं हो रही थी. उसके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पहले से काफी मजबूत हो चुकी थी. ऑफिस में कई लोग बीमार थे, पर उस पर इसका असर नहीं हुआ. यह बदलाव उसे सबसे ज्यादा महसूस हुआ.
वजन में हल्की गिरावट और पेट की चर्बी कम होने लगी
खाली पेट कच्चा लहसुन मेटाबॉलिज्म को तेज करता है. इससे दिन भर शरीर में कैलोरी बर्निंग तेज रहती है. कीर्ति का भी यही अनुभव था. एक महीने में भले बड़ा बदलाव न दिखा हो, लेकिन उसके कमर के पास जमा हल्की चर्बी कम महसूस होने लगी. सुबह-सुबह लहसुन खाने से उसे एनर्जी भी ज्यादा मिलने लगी और वह दिनभर एक्टिव रहती थी.
त्वचा में ग्लो आने लगा और पिंपल कम हो गए
कीर्ति को अक्सर पिंपल हो जाते थे, खासकर जब खाने-पीने में गड़बड़ी हो. लेकिन लहसुन खाने के बाद उसकी स्किन साफ दिखने लगी. इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर से टॉक्सिन निकालते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं. इसका असर सीधे चेहरे पर दिखा यानी स्किन ज्यादा फ्रेश, ग्लोइंग और साफ दिखने लगी.
थकान कम हुई, शरीर हल्का और एनर्जेटिक महसूस हुआ
दिनभर थकान रहना कीर्ति की सबसे बड़ी समस्या थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। लेकिन लहसुन खाने के बाद उसने पाया कि उसके अंदर पहले से ज्यादा ताकत है. लहसुन ब्लड फ्लो को सुधारता है, जिससे शरीर को ऑक्सीजन और पोषक तत्व ज्यादा अच्छे से मिलते हैं. यही वजह थी कि वह पूरे दिन एक्टिव रहती थी और ऑफिस के बाद भी उसके पास खुद के लिए समय और ऊर्जा बचती थी.






