Tuesday, February 10, 2026
Politics

सर्दियां खत्म होने से पहले घूम आएं हिमाचल का ये खूबसूरत हिल स्टेशन, चारो तरफ दिखेगी बर्फ की चादर!..

सर्दियां खत्म होने से पहले घूम आएं हिमाचल का ये खूबसूरत हिल स्टेशन, चारो तरफ दिखेगी बर्फ की चादर!..

Jibhi Travel Guide: सर्दियों का मौसम अब अपने आखिरी दौर में है। इसके बाद आपको गर्मी के एक लंबे दौर से गुजरना है। ऐसे में सीजन की आखिरी बर्फबारी के शानदार नजारे देखने के लिए आप हिमाचल का प्लान बना सकते हैं। अगर आप सर्दियों में बर्फ से ढके पहाड़, शांत वादियां और भीड़-भाड़ से दूर किसी सुकून भरी जगह की तलाश में हैं, तो हिमाचल प्रदेश का जीभी हिल स्टेशन आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। कुल्लू जिले की तीर्थन वैली में बसा जीभी अब भी एक खूबसूरत डेस्टिनेशन है, जहां सर्दियों में चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी नजर आती है।

बर्फ के जादुई नजारे
देवदार और चीड़ के ऊंचे-ऊंचे पेड़ों पर जमी बर्फ, लकड़ी के छोटे-छोटे घर और धुंध में लिपटी पहाड़ियां स्वर्ग जैसी फील देती हैं। दिसंबर से फरवरी के बीच जीभी का मौसम पूरी तरह विंटर वंडरलैंड में बदल जाता है। यहां शांत घाटियां और नेचर की खूबसूरती सर्दियों में और भी खास हो जाती है।

भीड़ से दूर सुकून
शिमला-मनाली की भीड़ से दूर कुछ पल शांति के साथ बिताने के लिए जीभी एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यही कारण है कि यहां आने वाले पर्यटक पहाड़ों की असली शांति का अनुभव कर पाते हैं। सर्दियों में यहां आपको न ट्रैफिक मिलेगा न टूरिस्ट की भीड़ मिलेगा तो बस शांति और सुकून।

एडवेंचर लवर्स का स्वर्ग
अगर आप एडवेंचर पसंद करते हैं, तो जीभी आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगा। सर्दियों में जलोरी पास, सेरोलसर लेक और आसपास के स्नो ट्रेल्स पर हल्की ट्रेकिंग का मजा लिया जा सकता है। जीभी में बर्फ के बीच चलते हुए प्रकृति को करीब से देखने का अनुभव यादगार बन जाता है।

जीभी कैसे पहुंचें?
यदि आप बर्फबारी का असली आनंद लेना चाहते हैं, शांति में समय बिताना चाहते हैं और इंस्टाग्राम के लिए परफेक्ट नजारों की तलाश में हैं, तो सर्दियां खत्म होने से पहले जीभी जरूर घूम आएं। जीभी पहुंचने के लिए सबसे करीब शहर कुल्लू है। कुल्लू से टैक्सी या लोकल बस के जरिए जीभी आसानी से पहुंचा जा सकता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं जीभी के सबसे नजदीक हवाई अड्डा भुंतर हवाई अड्डा (कुल्लू) है। कुल्लू के लिए दिल्ली या चंडीगढ़ से सीधे बस उपलब्ध होती हैं। कुल्लू से जीभी की दूरी केवल 60 कीलोमीटर है। जहां से आप शेयरिंग टैक्सी या प्राइवेट कैब के द्वारा आसानी से जीभी पहुंच सकते हैं।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply