Wednesday, February 11, 2026
Gazab

मेकअपˈ का कमाल: सिंपल सी लड़की बन गई स्वर्ग से उतरी अप्सरा लोग बोले– ब्यूटी पार्लर पर केस ठोको। Videoˌ

मेकअपˈ का कमाल: सिंपल सी लड़की बन गई स्वर्ग से उतरी अप्सरा लोग बोले– ब्यूटी पार्लर पर केस ठोको। Videoˌ
मेकअपˈ का कमाल: सिंपल सी लड़की बन गई स्वर्ग से उतरी अप्सरा लोग बोले– ब्यूटी पार्लर पर केस ठोको। Videoˌ

महिलाओं को खूबसूरत दिखना बड़ा पसंद है। वह हर जगह सबसे अलग और खास दिखाना पसंद करती हैं। अब कुछ महिलाएं प्राकृतिक रूप से बेहद सुंदर होती हैं। वहीं कुछ की स्किन इतनी स्मूथ और क्लीन नहीं होती है। उनका चेहरा बाकी महिलाओं की तुलना में इतना आकर्षित नहीं होता है। ऐसे में वह खूबसूरत दिखने के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन कभी कभी ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी अपना असर नहीं दिखाते हैं। या फिर इनका रिजल्ट दिखने में कई महीनों लग जाते हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसे में मेकअप मसीहा बनकर आता है।

मेकअप से जन्नत की परी बन गई सिंपल सी महिला

मेकअप एक ऐसी चीज है जो आपको कुछ ही मिनटों में सिंपल लड़की से हूर की परी बना सकता है। इसका रिजल्ट इतना अच्छा होता है कि आप कई बार मेकअप के पहले और बाद वाली लड़की को पहचान नहीं पाते हैं। सोशल मीडिया पर भी इन दिनों एक ऐसी ही जादुई कला वायरल हो रही है। इसमें एक सांवली और एवरेज सी दिखने वाली महिला मेकअप के बाद जन्नत से उतरी परी लगती है। महिला का यह ट्रांसफॉर्मेशन देखकर लोग बड़े हैरान हैं। उन्हें यकीन नही हो रहा कि मेकअप इंसान को इस हद तक बदल सकता है।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला कुर्सी पर बैठी है। उसका रंग सांवला है। चेहरे पर कुछ दाग धब्बे भी हैं। उसका चेहरा मुरझाया हुआ सा भी लगता है। चेहरे पर कोई ग्लो नहीं है। फिर महिला का मेकअप स्टार्ट होता है। देखते ही देखते सिंपल सी दिखने वाली ये महिला एक सुंदर लेडी में बदल जाती है। एक पल के लिए ऐसा लगता है मानो यहां कोई दूसरी महिला बैठ गई है। महिला की रंगत अचानक से बदल जाती है। उसे पहचानना भी मुश्किल हो जाता है।

लोग बोले– ब्यूटी पार्लर पर केस करो

महिला के चेहरे की इस जबरदस्त नक्काशी का वीडियो ट्विटर पर @HasnaZarooriHai नाम की आईडी से शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है ‘इतना बड़ा धोखा’। यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा पसंद किया जा रहा है। इस पर लोगों के मजेदार रिएक्शन भी आए। एक यूजर बोला “ब्यूटी पार्लर पर केस होना चाहिए।” दूसरे ने कहा “ये इस सदी का सबसे बड़ा धोखा है।” फिर एक कमेंट आता है “अब तो लाइफ में कभी किसी पर भरोसा नहीं कर पाऊंगा।”

यहां देखें वीडियो

इतना बड़ा धोखा 

वैसे आपको महिला का यह ट्रांसफॉर्मेशन कैसा लगा हमें कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही ये विडियो पसंद आया तो इसे दूसरों के साथ शेयर भी करें।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply