Thursday, February 12, 2026
CrimeIndiaTrending

तेज रफ्तार बाइक से आ रहे थे दो शख्‍स, पुलिस ने रुकने का किया इशारा, फिर हुआ ऐसा कांड, खुली विदेशी साजिश की पोल

तेज रफ्तार बाइक से आ रहे थे दो शख्‍स, पुलिस ने रुकने का किया इशारा, फिर हुआ ऐसा कांड, खुली विदेशी साजिश की पोल
तेज रफ्तार बाइक से आ रहे थे दो शख्‍स, पुलिस ने रुकने का किया इशारा, फिर हुआ ऐसा कांड, खुली विदेशी साजिश की पोल

जालंधर के सोहल जागीर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में फायरिंग मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें से एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस ने मौके से अवैध हथियार, गोला-बारूद और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है. एसएसपी जालंधर (ग्रामीण) हरविंदर सिंह विर्क ने रविवार को इसकी जानकारी दी.

SSP विर्क के मुताबिक, 11 जनवरी 2026 को गांव सोहल जागीर निवासी लाल सिंह के बेटे सुखचैन सिंह के घर पर फायरिंग की गई थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी. इस मामले में पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि वारदात में शामिल दो आरोपी हथियारों के साथ सोहल जागीर के आसपास घूम रहे हैं और किसी अन्य आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने इलाके में नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी.

बाइक से आ रहे थे, फिर एनकाउंटर

नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस की ओर आते दिखाई दिए. जब पुलिस पार्टी ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने रुकने के बजाय पुलिस पर गोलियां चला दीं. पुलिस ने संयम बरतते हुए आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान एक आरोपी करणवीर की जांघ में गोली लग गई, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल वह पुलिस निगरानी में उपचाराधीन है. दूसरा आरोपी अंग्रेज सिंह को मौके पर ही काबू कर लिया गया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंग्रेज सिंह (करनैल सिंह का बेटा) और करणवीर (नायब का बेटा) के रूप में हुई है. दोनों आरोपी गांव मरहाना, थाना चोहला साहिब, जिला तरनतारन के निवासी बताए जा रहे हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों का संबंध संगठित आपराधिक नेटवर्क से हो सकता है और फायरिंग की साजिश विदेश से रची गई थी. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि इनकी किसी विदेशी गैंग से लिंक तो नहीं है.

घटनास्‍थल पर क्‍या-क्‍या मिला?

मौके से पुलिस ने एक .30 बोर पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, एक खाली कारतूस का खोल और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है, जिसका इस्तेमाल वारदात में किया गया था. एसएसपी विर्क ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनसे जुड़े अन्य लोगों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि जिला पुलिस अपराध और गैंग गतिविधियों पर सख्त नजर रखे हुए है और किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा. मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply