Wednesday, February 11, 2026
Business

ˈशादी में चाहिए ₹10 के नए नोटों की गड्डी? ऐसे मिलेगा आसानी सेˌ

ˈशादी में चाहिए ₹10 के नए नोटों की गड्डी? ऐसे मिलेगा आसानी सेˌ

अगर आपके घर शादी है या कोई अन्य त्यौहार है और आपको ₹10 के नए नोटों की गड्डी की आवश्यकता है, तो आप इस लेख को पढ़कर आसानी से नए नोट प्राप्त कर सकते हैं।

शादी के सीजन में शगुन में देने के लिए 10 रूपए के छोटे नोट की डिमांड काफी बढ़ जाती है। कई रस्मों में 10 रूपए के करारे और नए नोट लिफ़ाफ़े में दिए जाते हैं। इन नोटों की शुभ अवसर पर जरूरत अधिक बढ़ जाती है लेकिन ये बाजार या ATM में आसानी से नहीं मिल पाते हैं। अगर आप भी इस समस्या से चिंतित है तो अब आपको चिंता की जरूरत नहीं है बैंक में जाकर आप ₹10 के नए नोटों की गड्डी सुरक्षित और आधिकारिक रूप से प्राप्त कर सकते हैं। आइए इसके लिए आरबीआई के नियमों को जानते हैं।

ˈशादी में चाहिए ₹10 के नए नोटों की गड्डी? ऐसे मिलेगा आसानी सेˌ

RBI के नियमों के तहत नोट प्राप्त करने के नियम!

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के तहत सभी बैंकों को अपने ग्राहकों को नए और साफ सुथरे नोट देने का अधिकार है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यानी की यह नियम सभी बैंकों के लिए अनिवार्य है।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने बैंक में जाना है जहाँ पर आपका खाता खुला हो। बैंक अपने ग्राहकों को पहले प्राथमिकता देता है।
  • आपको बैंक में जाकर एडवांस में 10 रूपए के नोट की गड्डी के लिए मांग दर्ज करानी है अगर नोटों की कमी है। बैंक अधिकारी आपको नोट से जुड़ी जानकारी के लिए सूचित करेंगे।
  • बैंक में वितरण सीमा निर्धारित की गई है। यह कालाबाजारी को रोकने के लिए किया गया है।

₹10 के नोट नहीं मिले तो

अगर आपको ₹10 के नोट की गड्डिया कम मिल रही है तो आप इसके बदले 20, 50 अथवा 100 रूपए के नोटों की गड्डियां ले सकते हैं। ये आपको आसानी से मिल जाएंगी। आप किसी भी बैंक में जाकर पुराने और फ़टे नोट चेंज कराकर नए नोट ले सकते हैं।

नोट प्राप्त करने का अन्य तरीका

  • अगर बैंक में करेंसी चेस्ट की सुविधा होती है वहां पर आरबी नोट भेजता है। आपको यहाँ से आसानी से नोट प्राप्त हो जाएंगे।
  • ऑनलाइन तरीके अथवा बाजारों में उच्च दाम पर 10 रूपए के नोट बेचे जाते हैं लेकिन यह गैरकानूनी काम माना जाता है। आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं इसलिए अंक से ही नोट प्राप्त करें।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply