Wednesday, February 11, 2026
IndiaPoliticsTrending

Japan के पूर्व प्रधानमंत्री आबे की हत्या करने वाले व्यक्ति को आजीवन कारावास

जापान की एक अदालत ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या करने का अपराध कबूल करने वाले एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सरकारी प्रसारक ‘जापान ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (एनएचके)’ ने यह जानकारी दी।

तेत्सुया यामागामी (45) ने पश्चिमी शहर नारा में जुलाई 2022 में चुनाव प्रचार के दौरान भाषण दे रहे आबे की हत्या किए जाने के मामले में अपना अपराध स्वीकार कर लिया था।
नारा जिला अदालत ने फैसले की पुष्टि की और अभियोजन पक्ष के अनुरोध के अनुसार यामागामी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply